फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drug addiction is ruining life in Pabra, three youth died in 11 days

Hisar News: पाबड़ा में नशा लील रहा जिंदगी, 11 दिन में तीन युवाओं की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction is ruining life in Pabra, three youth died in 11 days
उकलाना मंडी। नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के पुलिस के तमाम दावे हलके के गांव पाबड़ा में हवा हो रहे हैं। पिछले 11 दिन में नशे से तीन युवकों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी पुलिस ने नशे की रोकथाम के लिए कोई प्रयास नहीं किए। रविवार को उकलाना विधायक नरेश सेलवाल पाबड़ा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने गांव में बिक रहे नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन से बातचीत की।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने आश्वान दिया कि नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खुलेआम नशा बिक रहा है। इसके जाल में फंसकर युवा अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नशे के कारण 29 अक्तूबर को 21 साल के सोनू, 5 नवंबर को 30 साल के विनोद कुमार और 8 नवंबर को 23 साल के चरणसिंह की मौत हो चुकी है। गांव में कई ऐसे मेडिकल स्टोर है, जहां से युवा नशा करने के लिए सीरिंज खरीदते हैं और चिट्टे का नशा करते हैं। गांववासियों ने बताया कि एक युवक का जहां शव मिला था, वहां काफी संख्या में सीरिंज पड़ी थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed