फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drizzle in half the city, Indradev rained heavily in half

आधे शहर में बूंदाबांदी, आधे में जमकर बरसे इंद्रदेव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Drizzle in half the city, Indradev rained heavily in half
हिसार। जिले में एक सप्ताह बाद कई स्थानों पर बूंदाबांदी तो कहीं जमकर बारिश हुई। हिसार में आधे शहर में मूसलाधार बारिश ने लोगों को राहत दी तो आधे शहर में केवल बूंदाबांदी हुई। जिलेभर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे फव्वारा चौक से बस स्टैंड तक पुराने शहर में जमकर बादल बरसे। कई जगहों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

कैंप चौक से जिंदल चौक तक कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 13.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और दिन व रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हिसार का अधिकतम तापमान 2 डिग्री की गिरावट के साथ 33.8 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। रात्रि तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में 29 जुलाई तक मौसम सक्रिय बना रहेगा और अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस बार मानसून के सीजन में जोरदार बारिश कम हुई है। 14 जुलाई को शहर में जोरदार बारिश से जलभराव हो गया था। जिसमें मेयर को तीन फीट पानी में उतरना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed