{"_id":"6592fbfc8daa07e6b8052558","slug":"drinking-less-water-in-cold-causes-disc-pain-hisar-news-c-21-hsr1020-291030-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ठंड में पानी कम पीने से होती है डिस्क में दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ठंड में पानी कम पीने से होती है डिस्क में दर्द
विज्ञापन
हिसार। सर्दी में पानी कम पीने से लोगों को डिस्क की समस्या सबसे अधिक आ रही है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द के मरीजों की संख्या में आए दिन इजाफा हो रहा हैं। नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में करीब 100 मरीज जोड़ों व कमर दर्द की दवा लेने के लिए आ रहे हैं। इस मौसम में महिलाओं और बुजुर्गाें में जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में चिकित्सक ने आमजन से अपील की है कि वे सर्दी के मौसम में भी 3 से 4 लीटर पानी पिएं। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी।
मोटापा बढ़ने से होता है जोड़ाें में दर्द
नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कौशिक ने बताया कि ठंड के मौसम में सभी प्रकार के जोड़ों में दर्द होने लगाता है। उन्होंने बताया कि भागदौड़ की इस जिंदगी में मनुष्य अपने स्वास्थ्य के लिए समय नहीं निकाल रहे हैं। जिस कारण मनुष्य रोगों से घिरता जा रहा है। इसके अलावा लगातार बैठकर काम करने के कमर दर्द और घुटने में दर्द होने लगता है। यही कारण है कि जोड़ाें में दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खानापान का ध्यान न रखने से मोटापा बढ़ रहा है और मोटापा बढ़ने के साथ ही जोड़ों में दर्द बढ़ता है। इसके अलावा महिलाओं में कलाई और हाथ में दर्द के केस ज्यादा आते हैं। हाथ और पांव में सूनापन के केस भी ज्यादा आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जोड़ों के दर्द से बचना है तो लोगों को अपनी दिनचर्या बदलनी होगी।
ये उपाय करें
जोड़ों में दर्द से बचने के लिए हल्का भोजन करें।
सर्दी के मौसम में पानी खूब पिएं।
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
पैकेट फूड और जिंक फूड से बचें।
बाहर का खाना न खाएं।
सुबह और शाम को योग करें।
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए गुड और चने का सेवन करें।