फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dr. Sushila Mann, Principal Scientist of Luvas received Vigyan Ratan Award

लुवास की प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. सुशीला मान को मिला विज्ञान रतन अवार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
Dr. Sushila Mann, Principal Scientist of Luvas received Vigyan Ratan Award
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से अवार्ड लेते हुए डॉ. सुशीला मान - फोटो : Hisar
हिसार। लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के पशु जैव प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला मान को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विज्ञान रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया। डॉ. सुशीला मान को पशु स्वास्थ्य और उत्पादन में सुधार के लिए वायरल जीनोमिक्स, आणविक महामारी विज्ञान और आणविक निदान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 2020-21 के हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हिसार जिले के गांव बालक की रहने वाली डॉ. सुशीला मान ने ब्लूटॉन्ग वायरस और अन्य ऑर्बीवायरस के अनुक्रम विश्लेषण पर असाधारण उच्च प्रभाव अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके शोध ने इन विषाणुओं के आनुवंशिक अध्ययन में क्रांति ला दी। अपने शोध करिअर के 27 वर्षों के दौरान उन्होंने 34 एच-इंडेक्स और 81 के आई10-इंडेक्स के साथ 148 पीयर-समीक्षित शोध लेख प्रकाशित किए हैं। उन्होंने यूके, फ्रांस, पुर्तगाल, इटली, हॉलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, चीन और अमेरिका में कई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने शोध पेपर प्रस्तुत किए हैं। लुवास कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा, कुलसचिव डॉ. प्रवीन गोयल, डॉ. वीके जैन, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर डॉ. जेबी फोगाट ने डॉ. सुशीला मान को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed