फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dr. Raj elected HAUTA president

डॉ. राज प्रधान, डॉ. कर्मल बने हौटा सचिव

Tue, 22 Dec 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Tue, 22 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dr. Raj elected HAUTA president

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी टीचिंग एसोसिएशन (हौटा) के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में डॉ. राज सिंह 196 वोट लेकर प्रधान बने। डॉ. कर्मल 232 मत लेकर सचिव चुने गए।

विज्ञापन


मंगलदार देर शाम परिणाम घोषित किए गए। सोमवार को एचएयू से जुड़े अन्य संस्थानों में हौटा के चुनाव करवाए गए। ऑफ कैंपस में 148 में से 135 वोट डाली गई थी।

मंगलवार के एचएयू कैंपस में सुबह 9 बजे मतदान शुरू हुआ। चुनाव अधिकारी आरके पानू ने बताया कि मतदान के लिए कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के ऑडिटोरियम में एक ही बूथ बनाया गया था।
विज्ञापन


जिस पर करीब 351 सदस्यों को मतदान करना था। शाम 4 बजे तक वोटिंग के बाद मतगणना शुरू हुई।

डॉ. राज सिंह को 196 वोट मिले
डॉ. आरके पानू ने बताया कि प्रधान पद के लिए डॉ. राज सिंह 196 वोट लेकर प्रधान बने। डॉ. केडी शर्मा को 173 वोट मिले। डॉ. जेएस मलिक को 83 वोट हासिल हुए।

चौथे नंबर पर रहे डॉ. वीपी लुहाच को महज 19 वोट मिले। कुल 474 मतदाताओं ने वोट डाले थे, जिसमें एक वोट रद किया गया।

डॉ. कर्मल सिंह को 232 वोट
सचिव पद के लिए डॉ. कर्मल सिंह 232 वोट लेकर विजेता बने। डॉ. आरके गोयल को 156 वोट हासिल हुए। तीसरे स्थान पर रहे डॉ. अवतार सिंह को 82 वोट मिले।

सचिव पद के लिए 474 वोट डाले गए थे। इसमें चार वोट रद किए गए।

तीन पदों पर पहले ही सर्वसम्मति
हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी टीचिंग एसोसिएशन (हौटा) के चुनावों में चार पदों पर सर्वसम्मति बन गई थी। उप प्रधान पद के लिए डॉ. किशोर कुमार को उप प्रधान चुन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त सचिव पद के लिए डॉ. जोगेंद्र तोमर को सर्वसम्मति से चुना गया। खजांची पद के लिए राजेश आर्य को खजांची चुने गए थे। कार्यकारिणी सदस्य के लिए डॉ. नरेंद्र यादव, डॉ. एमके सिंह चुने जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed