फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dr. Pushpa and colleague Sonia sent to jail, police checking CCTV footage

डॉ. पुष्पा व सहयोगी सोनिया को भेजा जेल, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dr. Pushpa and colleague Sonia sent to jail, police checking CCTV footage
अग्रोहा, हिसार। गर्भपात करवाने के मामले की आरोपी डॉ. पुष्पा सिहाग व उसकी सहयोगी सोनिया को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संजीवनी हॉस्पिटल को ताला लगा दिया। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। भ्रूण का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। डॉ. पुष्पा सिहाग ने एक सप्ताह पहले ही अस्पताल को शुरू किया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूचना हांसी के एसएमओ डॉ. कोमिद मोंगा के नेतृत्व में अग्रोहा पुलिस के सहयोग से शनिवार देर रात संजीवनी अस्पताल में छापामार कार्रवाई की। अस्पताल में संदीप व भतेरी सहित दो अन्य लोग मौजूद थे। बाद में डॉ. पुष्पा सिहाग व उनकी सहयोगी सोनिया अस्पताल पहुंची। डॉ. पुष्पा के साथ टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया तो पहली मंजिल पर एक पेसेंट भर्ती मिली थी। भर्ती मरीज लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी के पेट में अचानक दर्द हो गया था। वह अपने गांव की सोनिया के साथ अग्रोहा के संजीवनी अस्पताल में दिखाने के लिए आई थी। डॉ. पुष्पा सिंह ने उसकी बेटी का अल्ट्रासाउंड कराने के बाद बताया कि उसकी बेटी 28 सप्ताह की गर्भवती है।
विज्ञापन

------
12 हजार दिए थे एडवांस -
पीड़िता की मां ने बताया कि भिवानी रहने वाले रिश्तेदार ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। महिला डॉक्टर ने 40 हजार रुपये में गर्भपात करवाने बात कही थी, जिसमें 12 हजार एडवांस दिए थे। टीम के साथ एमओ डॉक्टर ज्योति ने पेशेंट की जांच की तो पता चला कि 28 सप्ताह की गर्भवती थी। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया था, जहां पर पीड़िता ने प्री मच्योर बच्ची को जन्म दिया। जिसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया था। पुलिस ने प्रीमेच्योर लड़की का सोमवार को बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
टीम ने एमटीपी में प्रयोग औजार भी कब्जे में लिए -
स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने पर डॉ. पुष्पा सिहाग ने कमल ने गर्भपात के लिए 10000 लिए थे। बाकी पैसा सोनिया के जरिए लेना था। टीम ने मौके पर डॉक्टर से 7000 बरामद किए थे । इस दौरान अस्पताल के भर्ती भतेरी व संदीप के बयान में दर्ज किए। सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर डॉक्टर रमन श्योरण को मौके पर बुलाया। वहां से एमटीपी में प्रयोग औजारों को कब्जे ले लिया गया। डॉ. पुष्पा से दवाइयां के सेल परचेज बिल इत्यादि रिकॉर्ड मांगा था, जिस पर महिला डॉक्टर रिकॉर्ड नहीं दिखा सकी। पुष्पा सिहाग ने अस्पताल बिल्डिंग किराये पर ले रखी थी। करीब एक सप्ताह पहले ही उसने अस्पताल शुरू किया था। एसआई गुरनमिंद्र सिंह ने बताया की पुलिस ने आरोपी डॉ. पुष्पा सिहाग व उसकी सहयोगी सोनिया को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सीसीटीवी कैमरे जांच रहे हैं।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed