फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dr. Kadyan hoisted the tricolor on the 6111 meter high Yunam Peak

डॉ. कादयान ने 6111 मीटर ऊंची यूनम चोटी पर फहराया तिरंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dr. Kadyan hoisted the tricolor on the 6111 meter high Yunam Peak
शिक्षाविद ओमप्रकाश कादयान चोटी पर तिरंगा फहराते हुए। - फोटो : Hisar
हिसार। शिक्षाविद डॉ. ओमप्रकाश कादयान ने लाहौल-स्पीति स्थित 6111 मीटर ऊंची यूनम चोटी पर तिरंगा फहराया है। उन्होंने यह सफलता हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित यूनम चोटी फतह अभियान के तहत पाई।
विज्ञापन

अभियान में हर जिले से एक लड़की, एक लड़का व एक दिव्यांग विद्यार्थी और कुछ शिक्षक शामिल रहे। डॉ. कादयान ने बताया कि 15 दिवसीय अभियान में कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि चोटी की ऊंचाई अधिक होने व पेड़-पौधे, घास न होने के कारण ऑक्सीजन बहुत कम रहा। इस कारण सिर दर्द और उल्टी हुई। बर्फबारी व तेज ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ता है। घूंट-घूंट पानी पीना पड़ता है। कई-कई दिन नहाने का अवसर ही नहीं मिलता। तापमान माइनस डिग्री होने के कारण हमारी पानी की बोतलों का पानी भी जम जाता था। होंठ सूखने लगते हैं, ऑक्सीजन की कमी के कारण एक-एक कदम आगे बढ़ाना कठिन होता है। वहां कई दिन रह कर अपने आपको वातावरण के अनुसार ढालकर हम आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि इन सब कठिनाइयों के बाद सफलता मिलती है तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed