फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   dr. BR kamboj appointed as a new vice chancellor of Haryana agriculture university

कुलसचिव डॉ. बीआर कंबोज बने एचएयू के नए कुलपति

Sat, 17 Apr 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
dr. BR kamboj appointed as a new vice chancellor of Haryana agriculture university
कार्यभार संभालते एचएयू के नवनियुक्त कुलपति डॉ. बीआर कंबोज। - फोटो : Hisar
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कुलसचिव डॉ. बीआर कंबोज विश्वविद्यालय के नए कुलपति बनाए गए हैं। शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई विश्वविद्यालय की बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के कुलपति प्रो. समर सिंह एचएयू के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। करीब छह माह पहले एचएयू के कुलपति केपी सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। अब कुलसचिव डॉ. बीआर कंबोज को कुलपति बनाया गया है।
विज्ञापन

डॉ. कंबोज इसी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं और कुलसचिव बनने से पहले वे विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र यमुनानगर में वरिष्ठ संयोजक रह चुके हैं। उन्होंने शुक्रवार को विश्वविद्यालय में नए कुलपति का कार्यभार ग्रहण कर लिया। करनाल के दाहा गांव में जन्मे डॉ. बलदेव राज कंबोज ने प्रारंभिक शिक्षा राजकीय उच्च विद्यालय संघोहा, करनाल से पूरी की। इसके बाद चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से ही स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed