फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dr. Ashok Malik Pradhan and Dr. Amit Poonia became secretary in Luwas

लुवास में डॉ. अशोक मलिक प्रधान व डॉ. अमित पूनिया बने सचिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ashok Malik Pradhan and Dr. Amit Poonia became secretary in Luwas
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ के रिटर्निंग अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह ने लुवास्ता के सर्वसम्मति से हुए चुनाव के संबंध में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने कहा कि लुवास के इतिहास में पहली बार शिक्षक संघ का चयन सर्वसम्मति से हुआ है।
विज्ञापन

एलपीटी विभाग के वैज्ञानिक और जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अशोक मलिक को दोबारा से अध्यक्ष चुना गया है। डॉ. इंदु को उपाध्यक्ष, डॉ. अमित पूनिया को सचिव, डॉ. मान सिंह को संयुक्त सचिव से चुना गया। डॉ. सुमित महाजन का कोषाध्यक्ष के रूप में चयन हुआ। डॉ. राजेश कुमार, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सतीश जांगड़ा, डॉ. अंशुल लाठर, डॉ. स्वाति दहिया और डॉ. गौरव चराया सर्वसम्मति से चुने गए सदस्य हैं। डॉ. अशोक मलिक ने बताया कि 7वें वेतनमान में अग्रिम वेतन वृद्धि, छठे वेतनमान का 50 प्रतिशत बकाया भुगतान और शिक्षकों के वेतन संरक्षण का मामला हरियाणा सरकार के पास लंबित हैं। एसोसिएशन इन मामलों को जल्द से जल्द हल करवाने की कोशिश करेगी। 5 दिन का सप्ताह, प्ले स्कूल (क्रेच) खोलना, सदनों के आवंटन पर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ चर्चा की जानी है। एसोसिएशन शिक्षकों की दिन-प्रतिदिन की मांगों को हल करवाने और विश्वविद्यालय के समग्र उत्थान के लिए काम करेगी। संघ अनुसंधान, शिक्षण और विस्तार यानी हर पहलू को बेहतर बनाने का प्रयास करेगा। उन्होंने पूरी कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से चुनने पर संघ के सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed