फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   double murder case in hisar

पत्नी के सिर पर 5-6, बेटी के सिर पर 8-10 वार किए थे गंडासी से

Mon, 23 Dec 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
double murder case in hisar
आजाद नगर के अमर एन्क्लेव फेज-1 में शनिवार को अपनी पत्नी और बेटी को घरेलू कलह के चलते मौत के घाट उतारने वाले हत्यारोपी को रविवार को आजाद नगर थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने रविवार सुबह मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम के दौरान आरोपी की अपनी पत्नी के सिर पर 5 से 6 और बेटी के सिर पर 8 से 10 बार गंडासी से वार के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे अमर एन्क्लेव निवासी श्रवण ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी सरला और 17 वर्षीय बेटी पूजा को गंडासी से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। श्रवण अपने परिवार के साथ अमर एन्क्लेव में किराये के मकान में रहता था। वारदात के समय बेटा मंजीत काम पर गया हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस ने श्रवण को मौके से ही गिरफ्तार कर मकान मालिक विनोद की शिकायत पर जांच शुरू कर दी थी। विनोद ने बताया था कि मूल रूप से गांव डोभी निवासी श्रवण उसके घर पर परिवार सहित किराये पर रहता था। विनोद ने शिकायत में बताया था कि श्रवण अक्सर अपनी पत्नी से गांव में वापस जाने के लिए कहता था, लेकिन पत्नी इसके लिए राजी नहीं थी। इसी वजह से उनमें कलह रहती थी। विनोद के अनुसार उसने कई बार उनसे मकान खाली करने को कहा, लेकिन हर बार कुछ समय मांगा जाता था। विनोद ने यह भी बताया था कि श्रवण के परिवार ने पास में ही अन्य घर किराये के लिए देखा था, जहां कुछ दिन बाद परिवार को जाना था।
विज्ञापन

श्रवण को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सरला और पूजा के शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं। श्रवण ने पूछताछ में वारदात की वजह घरेलू कलह बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुखजीत सिंह, एसएचओ, थाना आजाद नगर, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed