फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DN College won the overall trophy and UTD was the runners up.

Hisar News: डीएन कॉलेज ने ओवरऑल ट्राफी जीती और यूटीडी रनर्स अप रही

Mon, 30 Oct 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 30 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
DN College won the overall trophy and UTD was the runners up.
हिसार। लगी सामण की पड़न फुहार री, मेरे आव सखी भरतार री... मैं देखू बांट सपेरे की हरियाणवी गीतों पर डांस कर रहे प्रतिभगियों के साथ युवा महोत्सव देख रहे विद्यार्थी अपनी सीटों से खड़े होकर नाचने लगे। सुबह से डांस का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए हरियाणवी लोक गीतों पर नृत्य संजीवनी दवा बना और ऑडिटोरियम में झूमने लगे। आयोजन था जीजेयू में चल रहे दो दिवसीय 11वें इंटर जोनल महोत्सव का। युवा महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें डीएन कॉलेज ने ओवरऑल ट्राफी जीती और यूटीडी रनर्स अप रही। सीआरएस के मुख्य हाल में हुए समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में आयुक्त हिसार डिवीजन गीता भारती, आईएएस मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रही। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने की। विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डा. वंदना बिश्नोई तथा कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि आयुक्त हिसार डिवीजन गीता भारती, आईएएस ने कहा कि संस्कृति को जीवित रखना युवाओं का दायित्व है। संस्कृति से ही संस्कार उत्पन्न होते हैं। उन्होंने युवाओं से संस्कारवान बनने तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि युवा समारोह केवल सांस्कृतिक उत्सव ही नहीं है, बल्कि साहस, ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण स्थापित करने का त्योहार भी है। किसी भी राष्ट्र की उन्नति युवाओं की चेतना पर केंद्रित होती है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. योगेश चाबा ने स्वागत संबोधन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक मामलों की निदेशक प्रो. हिमानी शर्मा व युवा कल्याण निदेशक अजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के पहले दिन की प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
-ग्रुप डांस जनरल प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज हिसार प्रथम व राजकीय पीजी कॉलेज हिसार द्वितीय स्थान पर रहे।
-सोलो डांस हरियाणवी फीमेल प्रतियोगिता में एसडी महिला कॉलेज हांसी ने प्रथम व राजकीय महिला कॉलेज हिसार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
-सोलो डांस हरियाणवी मेल प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज हिसार पहले व राजकीय पीजी कॉलेज हिसार दूसरे स्थान पर रहे। -कार्टूनिंग प्रतियोगिता में एफसी कॉलेज हिसार ने पहला व डीएन कॉलेज हिसार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
-क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज हिसार प्रथम व राजकीय पीजी कॉलेज हिसार द्वितीय स्थान पर रहे।
-कोलाज प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज हिसार पहले व राजकीय पीजी कॉलेज दूसरे स्थान पर रहे।
- इंस्टालेशन प्रतियोगिता में राजकीय महिला कॉलेज उकलाना ने पहला व डीएन कॉलेज हिसार ने दूसरा स्थान हासिल किया। - मेहंदी प्रतियोगिता में एफसी कॉलेज हिसार प्रथम व राजकीय महिला कॉलेज हिसार द्वितीय।
-ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में द ई फाइव महिला कॉलेज गढ़ी, हांसी ने प्रथम व एसडी महिला कॉलेज हांसी ने द्वितीय स्थान - ऑन स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज हिसार ने प्रथम व डीएन कॉलेज द्वितीय रहा।
- पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय महिला कॉलेज हिसार ने पहला व द ई फाइव महिला कॉलेज गढ़ी द्वितीय रहा।
- रंगोली प्रतियोगिता में एफसी कॉलेज हिसार प्रथम व राजकीय महिला कॉलेज हिसार द्वितीय रहा।
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज हिसार ने प्रथम व डीएन कॉलेज हिसार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। - -भाषण प्रतियोगिता में महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज, भिवानी रोहिला ने प्रथम व सीआरएम जाट कॉलेज ने द्वितीय स्थान पाया। -कविता पाठ इंग्लिश प्रतियोगिता में यूटीडी प्रथम व डीएन कॉलेज द्वितीय रहा।
-कविता पाठ हरियाणवी प्रतियोगिता में राजकीय कॉलेज खेड़ी चोपटा पहले व सीआरएम जाट कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। - -कविता पाठ हिंदी प्रतियोगिता में राजकीय कॉलेज नारनौंद प्रथम व एफसी कॉलेज हिसार द्वितीय स्थान पर रहा।
-कविता पाठ पंजाबी प्रतियोगिता में यूटीडी ने प्रथम व राजकीय पीजी कॉलेज हिसार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
-कविता पाठ उर्दू प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज हिसार ने पहला व एफजीएम कॉलेज आदमपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। - फॉक इंस्ट्रूमेंटल हरियाणवी सोलो प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज हिसार प्रथम व यूटीडी द्वितीय रहे।

- फॉक सांग जनरल सोलो प्रतियोगिता में एसडी महिला कॉलेज हांसी पहले व यूटीडी द्वितीय स्थान पर रहे।
-फॉक सांग हरियाणवी सोलो प्रतियोगिता में यूटीडी प्रथम व एसडी महिला कॉलेज हांसी द्वितीय स्थान पर रहे।
-ग्रुप सांग जनरल इंडियन प्रतियोगिता में एसडी महिला कॉलेज हांसी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
-राजकीय पीजी कॉलेज हिसार व डीएन कॉलेज हिसार संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे।
-ग्रुप सांग हरियाणवी प्रतियोगिता में यूटीडी ने प्रथम व एसडी महिला कॉलेज हांसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। -
- माइम प्रतियोगिता में यूटीडी प्रथम व डीएन कॉलेज हिसार द्वितीय स्थान पर रहे।
-मिमिक्री प्रतियोगिता में यूटीडी प्रथम व राजकीय कॉलेज, हांसी द्वितीय स्थान पर रहे।
-वन एक्ट प्ले हिंदी प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज हिसार ने पहला व यूटीडी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- रिचुअल प्रतियोगिता में एफसी कॉलेज हिसार ने पहला व महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज भिवानी रोहिला ने दूसरा स्थान पाया। -सांग प्रतियोगिता में एसडी महिला कॉलेज हांसी ने पहला व यूटीडी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
महोत्सव के दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
कोरियोग्राफी प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज हिसार प्रथम व ओडीएम कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहे।
- क्लासिकल डांस सोलो प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज हिसार ने प्रथम व यूटीडी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
-ग्रुप डांस हरियाणवी प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज हिसार प्रथम व यूटीडी द्वितीय स्थान पर रहे।
- प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज हिसार ने पहला व एफजीएम कॉलेज आदमपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
-हरियाणवी आरकेस्ट्रा प्रतियोगिता में यूटीडी प्रथम स्थान पर रही।
कव्वाली प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज हिसार ने पहला व यूटीडी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
-क्लासिकल वोकल सोलो प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज हिसार प्रथम व एसडी महिला कॉलेज हांसी द्वितीय स्थान पर रहे।
-वेस्ट्रन वोकल सोलो प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज हिसार ने प्रथम व डीएन कॉलेज हिसार द्वितीय रहा
-ग्रुप सांग वेस्ट्रन प्रतियोगिता में पहला स्थान एसडी महिला कॉलेज हांसी ने प्राप्त किया।
-डीएन व राजकीय पीजी कॉलेज हिसार संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
-वेस्ट्रन इंस्ट्रूमेंटल सोलो प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज हिसार प्रथम व यूटीडी द्वितीय स्थान पर रहे।
-स्किट हिंदी प्रतियोगिता में यूटीडी प्रथम व डीएन कॉलेज हिसार द्वितीय स्थान पर रहे।
- स्किट हरियाणवी प्रतियोगिता में राजकीय कॉलेज बरवाला ने पहला तथा सीआरएम जाट कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed