फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District level school sports competition: neither kit, nor diet, players playing empty stomach

जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता : न किट, न डाइट, खाली पेट खेल रहे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
District level school sports competition: neither kit, nor diet, players playing empty stomach
खिलाड़ियों का हौसला ब़ढ़ाते जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत राम। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। महाबीर स्टेडियम में चल रही 55वीं जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। लेकिन कोच और विद्यार्थी किट से लेकर डाइट को लेकर तरस रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर सरकारी स्कूल से आए कोच ने बताया कि बुधवार 7 बजे से वे टीम के साथ महाबीर स्टेडियम में हैं। अब दोपहर 2 बजे चुके हैं, लेकिन उन्हें डाइट तो दूर की बात, चाय का एक कप तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के नियमानुसार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एक विद्यार्थी को 75 रुपये की डाइट देने का नियम है, लेकिन ये राशि प्रतियोगिता खत्म होने के बाद खिलाड़ियों तक पहुंचाई जाती है। जिस कारण कुछ शिक्षक खुलकर विद्यार्थियों पर राशि खर्च करते हैं तो कुछ नहीं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत राम खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने मैदान में पहुंचे। हैंडबाल प्रतियोगिता में लाडवा टीम ने चौधरीवास के हिंदू पब्लिक स्कूल की टीम को पराजित किया। इस मौके पर एईओ महेंद्र सिंह भादू, बीईओ अनिल नेहरा, डीपीई कुलदीप नैन, प्रिंसिपल विजेंद्र सिंह, एथलेटिक इंचार्ज सुधीर कुमार, स्वरूप सिंह चहल, सतपाल ढांडा, संजीव आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

दस्तावेजों ने खिलाड़ियों को रुलाया : जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को दस्तावेज की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर हर टीम को 5 दस्तावेज जमा करवाने होते हैं। इसमें स्कूल आईकार्ड, दाखिला प्रमाण-पत्र, आधार-कार्ड, जन्म-प्रमाण पत्र और बीते साल का रिपोर्ट कार्ड शामिल है। लेकिन अधिकांश टीमों के पास बीते साल का रिपोर्ट कार्ड न मिलने के कारण खिलाड़ी परेशान नजर आए।

महाबीर स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय स्कूली खेलकुद प्रतियोगिता बेसबाल में दमखम दिखाते खिलाड़?

महाबीर स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय स्कूली खेलकुद प्रतियोगिता बेसबाल में दमखम दिखाते खिलाड़?- फोटो : Hisar

महाबीर स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय स्कूली खेलकुद प्रतियोगिता में बास्केटबाल में अपना दमखम द

महाबीर स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय स्कूली खेलकुद प्रतियोगिता में बास्केटबाल में अपना दमखम द- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed