फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dispute over water, talks failed again, grand meeting tomorrow, five-member committee met the Chief Engineer and SE but no solution was reached

Hisar News: पानी के लिए रार, वार्ता फिर विफल, कल महापंचायत, पांच सदस्यीय कमेटी चीफ इंजीनियर व एसई से मिली पर नहीं निकला हल

Tue, 26 May 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 26 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dispute over water, talks failed again, grand meeting tomorrow, five-member committee met the Chief Engineer and SE but no solution was reached
पंचकूला में चीफ इंजीनियर के कार्यालय में बैठक करते हुए कमेटी के सदस्य। ग्रामीण
हांसी। गांव चानौत में पेयजल और बिजली के लिए 11 दिनों से चल रहे धरने के बीच ग्रामीणों की पांच सदस्यीय कमेटी मंगलवार को पंचकूला स्थित जनस्वास्थ्य विभाग मुख्यालय पहुंची। इस दौरान चीफ इंजीनियर और एसई के साथ करीब एक घंटे तक चली वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद ग्रामीणों ने 28 मई को गांव में महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से बैठक में अनूप सिंह, विशाखा चौधरी, सरपंच हिमांशु, पूर्व सरपंच सत्यवान, बेरीराम फौजी और जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर टीआर पंवार और एसई तरुण गर्ग शामिल रहे। अधिकारियों ने गांव के जलघर के लिए नई पाइपलाइन बिछाने, हॉटलाइन से जोड़ने और खरकड़ी जलघर में जनरेटर लगाने का प्रस्ताव रखा लेकिन ग्रामीण शहर के लिए डाली जा रही भाखड़ा पाइपलाइन से सीधे कनेक्शन देने की मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों ने इसे सरकार स्तर का मामला बताते हुए मांग मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

अनूप सिंह ने कहा कि जब खराब मोटर बदलने में ही छह महीने से अधिक का समय लग रहा है तो नई योजनाओं के पूरा होने में कितना समय लगेगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि अब 28 मई को धरनास्थल पर महापंचायत आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed