फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dispute over throwing dead chicken in the field, young man dies

Hisar News: खेत में मृत मुर्गे फेंकने को लेकर विवाद, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dispute over throwing dead chicken in the field, young man dies
सिवानी मंडी। गांव गुरेरा में वीरवार को खेत में मृत मुर्गे फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पड़ोसी पर मारपीट के दौरान पेट में लात मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेज दिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मृतक कृष्ण गोदारा और आरोपी बलवान सिंह के खेत आपस में सटे हुए हैं। बलवान सिंह के खेत में मुर्गा फार्म है। प्रारंभिक जांच के अनुसार बलवान सिंह ने फार्म में मृत हुए मुर्गों को पड़ोसी खेत में फेंक दिया, जिस पर कृष्ण गोदारा ने आपत्ति जताई और कहा कि मृत मुर्गों को मिट्टी में दबा दिया जाए ताकि बदबू न फैले। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कहासुनी के दौरान बलवान सिंह ने कृष्ण के पेट में लात मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर बलवान सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed