फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dispute between two brothers regarding opening of gate in Kanwari village of Hisar

Hisar: कंवारी गांव में गेट खोलने को लेकर दो सगे भाईयों में विवाद, एक पक्ष के दंपती को आई चोटें

Mon, 13 Nov 2023 11:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 13 Nov 2023 11:51 AM IST
सार

कंवारी गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसने बताया कि घर के मुख्य दरवाजे पर भाई ने कब्जा किया हुआ है। जिस कारण घर के अंदर आने का रास्ता बंद हो गया है। रास्ता खुलवाने को लेकर भाई से बातचीत की लेकिन वह नहीं माना तो आपस में झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
Dispute between two brothers regarding opening of gate in Kanwari village of Hisar
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के गांव कंवारी में गेट खोलने को लेकर दो सगे भाईयों के बीच टकराव हो गया। झगड़े में एक पक्ष के 57 साल के ओमप्रकाश और उसकी पत्नी सरोज को चोटें आई। जख्मी हालत में दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है दो भाईयों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। पंचायत भी हुई थी लेकिन मामला नहीं सुलझा।

विज्ञापन

 
अस्पताल में उपचाराधीन कंवारी गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसने बताया कि घर के मुख्य दरवाजे पर भाई ने कब्जा किया हुआ है। जिस कारण घर के अंदर आने का रास्ता बंद हो गया है। रास्ता खुलवाने को लेकर भाई से बातचीत की लेकिन वह नहीं माना। फिर गांव में पंचायत की उसके बाद भी वह रास्ता खोलने को राजी नहीं हुआ। उसके बाद पंचायत जमीन पर गेट निकाला तो उस पर भी भाई ने कब्जा कर लिया। इसी बात को लेकर सुबह भाई और उसकी पत्नी ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो दोनों ने डंडों से हमला कर घायल कर दिया। जख्मी हालत में दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। 

विज्ञापन

दो दुकानदारो में सामान व कूड़ा डालने को लेकर हुआ झगड़ा, दो को घायल 

हांसी के बजरिया चौक पर दो दुकानदारों में सामान रखने व कूड़ा डालने को लेकर झगड़ा हो गया, जिसमें दुकानदार 32 साल के जुगल के सिर में और वहीं दूसरे दुकानदार कृष्ण मक्कड़ को सिर व नाक आंख के पास चोटें आई हैं, जिन्हें हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। झगड़े की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

घायल जुगल ने बताया कि उसकी बजरिया चौक में आशीर्वाद गिफ्ट गैलरी के नाम से दुकान है। उसने दुकान के पीछे गली में स्टॉल लगाई हुई थी। इसी दौरान पड़ोसी दुकानदार कृष्ण मक्कड़ ने खुद की दुकान के आगे से स्टॉल हटाने को लेकर कहने लगा। इसके बाद उसने स्टॉल को उसकी दुकान के आगे से हटा दिया। इसके बावजूद कृष्ण ने दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की और दुकान में रखे लकड़ी के पोर्ट सर में मारकर उसे घायल कर दिया।

जिसमें उसकी नाक और आंख के पास गहरी चोट आई हैं। इस दौरान आसपास के लोगों ने झगड़े को शांत कराया और घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों दुकानदारों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं, झगड़े में उसका भाई छुड़वाने के लिए आया तो उसकी सोने की चेन गुम हो गई।

वहीं, दूसरी तरफ पंसारी की दुकान चलाने वाले दुकानदार कृष्ण मक्कड़ ने बताया कि जुगल और उसका भाई दुकान के पीछे कूड़ा डाल रहा था। इसी दौरान जब कूड़ा न डालने के लिए वह और उसका बेटा पड़ोसी दुकान में समझाने गए तो दुकानदार जुगल और उसके भाइयों ने दुकान में रखें लकड़ी के पोर्ट से सिर पर हमला कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed