{"_id":"62891cb4c235c23386227a18","slug":"disaster-due-to-rain-and-hailstorm-lightning-fell-in-shikarpur-hisar-news-hsr6322866182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और ओलावृष्टि से आफत, शिकारपुर में बिजली गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और ओलावृष्टि से आफत, शिकारपुर में बिजली गिरी
विज्ञापन
शिकारपुर गांव में बिजली गिरने की जगह दिखाते ग्रामीण।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले में शनिवार को धूल भरी तेज हवाओं के बाद अग्रोहा में ओलावृष्टि हुई। किसानों के मुताबिक ओलावृष्टि से अग्रोहा सहित कई गांवों में कपास की फसल को नुकसान पहुंचा है। शिकारपुर गांव में बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला राजोदेवी बेहोश हो गई। करीब 20 मकानों में बिजली के उपकरण फुंक गए। 8.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मई महीने में पहली बार बारिश हुई है। बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा।
शिकारपुर गांव निवासी सुभाष टाक, रामकिशन, संजय, मनफूल सिंह, हवा सिंह आदि ने बताया कि बिजली गिरने से 15 से 20 घरों में इंवर्टर जल गए। 10 से 15 घरों में एलईडी जल गई। इसके साथ बल्ब, टेलीविजन सहित अन्य सामान जल गया। लोगों ने बताया कि जब बिजली गिरी उस समय पावर कट लगा हुआ था। इस कारण कम नुकसान हो पाया। पावर कट नहीं होता तो लोगों को ज्यादा नुकसान होता। उन्होंने बताया कि खंभों पर लगे तारों पर बिजली गिरी थी। प्रत्यक्षदर्शी बुजुर्ग महिला राजोदेवी ने बताया कि वह करीब 5.30 बजे अपने घर के आंगन में झाडू निकाल रही थी, तभी अचानक काफी तेज चमक व आवाज के साथ बिजली खंभे पर आ गिरी। आवाज इतनी तेज थी कि व बहुत घबरा गई और बेहोश हो गई।
तकनीकी खामी बताकर लगाए कट
शनिवार को मौसम खराब होने के कारण सेक्टर 27-28 33 केवी सब स्टेशन से जुड़े 33 व 11 केवी के फीडरों पर एक एक घंटे से चार कट लगाए गए। जिसके पीछे तकनीकी कारण तथा सब स्टेशन का ओवरलोड होना बताया गया। जिंदल मेटल लाइन , तोशाम रोड के 11 केवी फीडर की लाइन एचटी लाइन से टच होने पर कट लगाए गए। आंधी के समय करीब एक घंटे तक लाइट को एहतियात के तौर पर बंद रखा गया।
विज्ञापन
तापमान 41 से 30 डिग्री पर आया
सिवानी मंडी । शहर में लगातार कई दिनों से भीषण गर्मी में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किए जाने के बाद शनिवार शाम 7 बजे मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले। शाम साढ़े 6 बजे के बाद अचानक घने बादल छा गए , तेज आंधी चलने लगी। आंधी के बाद बारिश भी हुई। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई। तापमान 41 डिग्री से सीधे 30 डिग्री पर पहुंच गया। करीब 15 मिनट तक चली आंधी के बाद अचानक जोरदार बारिश हुई। बारिश के बाद गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। तेज आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।
टूटे खंभे, गिरे पेड़, टकराई बिजली की तारें
अग्रोहा। अग्रोहा के नंगथला, ठस्का, साबरवास सहित लगभग आधा दर्जन गांवों में ओले गिरने से कपास की फ़सल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। अग्रोहा चौक से आदमपुर मार्ग पर पानी की निकासी न होने के कारण चौक पर जलभराव हो गया। जिससे चौक पर जाम की स्थिति बन गई। तेज आंधी व बारिश से क्षेत्र में अग्रोहा, फ्रांसी से जगान, महलसरा मार्ग पर बिजली के तारों पर पेड़ टूट कर गिरने से बिजली के पोल व तार टूट गए, जिससे कई गांवों की बिजली बंद हो गई। बिजली निगम के एसडीओ रविंद्र सिंह ने बताया कि तेज आंधी व बारिश से बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से तार व पोल टूट गए। निगम कर्मचारी बिजली को ठीक करने मे लगे हुए हैं।
नारनौंद में गिरे खंभे व पेड़...
नारनौंद। गांव राजथल में आंधी के कारण बिजली के खंभे टूट गए। हांसी -जींद सड़क मार्ग पर दस से अधिक पेड़ गिर गए। जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। नारनौंद से राजथल के बीच खंभे गिरने से यातायात व बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। राहगीरों ने खुद पड़ों को हटाकर रास्ता बनाया। एसडीओ मंदीप कुंडू ने बताया कि बिजली प्रभावित हुई है। रविवार को सभी जगह बिजली चालू कर दी जाएगी।