फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Disability certificates of two employees of education department found fake

सात फर्जी दिव्यांग फार्मों में दो फार्म शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Disability certificates of two employees of education department found fake
हिसार। नागरिक अस्पताल में जून माह में दिव्यांगता प्रमाण पत्र में हुए फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद कमेटी ने सीएमओ को अपनी जांच सौंप दी है। जांच में सामने आया कि जो सात फर्जी प्रमाण पत्र मिले हैं उनमें शिक्षा विभाग के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पिछले जून माह में दिव्यांग प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़े का मामला उजागर हुआ था। मामला उजागर होने के बाद सीएमओ ने चार चिकित्सकों की कमेटी बनाई थी। कमेटी ने जब फार्मों की जांच की तो उसमें सात फार्म फर्जी पाए गए। जिन पर चिकित्सकों की मुहर और हस्ताक्षर थे। इन सात फार्मों में दो शिक्षा विभाग के कर्मचारी है। इन सात फार्मों में नेत्र, ईएनटी के चिकित्सकों के फर्जी हस्ताक्षर मिले हैं। एक फार्म पर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के ईएनटी विभाग की मुहर और चिकित्सक के हस्ताक्षर भी मिले थे। जांच रिपोर्ट के बाद कमेटी ने अपनी जांच सीएमओ को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed