फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Diksha in essay, Jyoti became winner in slogan writing

निबंध में दीक्षा, नारा लेखन में ज्योति बनीं विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Diksha in essay, Jyoti became winner in slogan writing
हिसार। सेक्टर-15 स्थित सेंट सोफिया स्कूल में मंगलवार को अमर उजाला की हिंदी हैं हम मुहिम के तहत ‘हमारा हरियाणा’ विषय पर प्रतियोगिता करवाई गई। मुख्य अध्यापिका वर्षा राणा ने प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को हरियाणा की संस्कृति के बारे में अवगत कराया। निबंध लेखन में दसवीं की छात्रा दीक्षा, भाषण प्रतियोगिता में दसवीं की छात्रा चंचल और नारा लेखन में कक्षा 12वीं की छात्रा ज्योति विजेता बनीं। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अध्यापिका वर्षा राणा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में हरियाणा संस्कृति के प्रति ज्ञान अर्जित कराना और उनको अपनी संस्कृति के साथ जोड़ना था। हिंदी हमारे दिल की भाषा है। हमें सभी भाषा सीखनी चाहिए, लेकिन हिंदी में पारंगत होना चाहिए। हिंदी हमारी मातृभाषा है। हमें इसके उत्थान के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी एक लक्ष्य पर पहुंचकर एक स्थान पर न रुकें, बल्कि उससे बेहतर करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

ये रहा परिणाम : निबंध लेखन प्रतियोगिता में दसवीं की छात्रा दीक्षा प्रथम, दसवीं की छात्रा शीतल द्वितीय, दसवीं की छात्रा चंचल और नौवीं की छात्रा तृप्ति तृतीय रही। वहीं, सुलेख लेखन में कक्षा आठवीं की छात्रा प्रवीण प्रथम, सिमरन व वर्षा द्वितीय और सातवीं की छात्रा शीतल व सिमरन तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की छात्रा चंचल प्रथम, दीक्षा द्वितीय और नौवीं का छात्र पारस तृतीय रहा। नारा लेखन में कक्षा 12वीं की छात्रा ज्योति प्रथम, छात्र टीनू द्वितीय और छठी कक्षा का छात्र अर्षित तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed