{"_id":"616f12f42f9fb06cd85843a1","slug":"dhuri-sirsa-sirsa-ludhiana-train-23-will-remain-canceled-between-sirsa-hisar-hisar-news-hsr6148508109","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुरी-सिरसा, सिरसा-लुधियाना ट्रेन 23 को सिरसा-हिसार के बीच रहेगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुरी-सिरसा, सिरसा-लुधियाना ट्रेन 23 को सिरसा-हिसार के बीच रहेगी रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। रेलवे द्वारा हिसार-बठिंडा रेलखंड के बीच जाखोद खेड़ा यार्ड-मंडी आदमपुर स्टेशनों के मध्य आरयूबी निर्माण कार्य के चलते 23 अक्तूबर को सुबह 8.45 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक 6 घंटे 45 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में हिसार होकर जाने वाली कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
गाड़ी संख्या 04572, धुरी-सिरसा स्पेशल 23 अक्तूबर को धुरी से प्रस्थान करेगी। जोकि हिसार स्टेशन तक संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-सिरसा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना स्पेशल रेलसेवा 23 अक्तूबर को सिरसा के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा सिरसा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04782, रेवाडी-बठिंडा स्पेशल 23 अक्तूबर को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हिसार स्टेशन तक संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-बठिंडा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04781, बठिंडा-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 23 अक्तूबर को बठिंडा के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा बठिंडा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
किसान एक्सप्रेस पहुंची लेट
मंगलवार को सुबह किसान एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से हिसार पहुंची। इस ट्रेन का हिसार पहुंचने का समय सुबह 8 बजे का है, लेकिन ट्रेन साढ़े 9 बजे हिसार पहुंची। इसी प्रकार दिल्ली से बठिंडा जाने वाली ट्रेन भी कई घंटों की देरी से हिसार पहुंची थी।
विज्ञापन
ट्रेनें नहीं चलने पर 1 लाख 70 हजार रुपये का हुआ नुकसान
बीते सोमवार को किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर छह घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा। इस कारण कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर दीपचंद का कहना है कि रिजर्वेशन टिकट में 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं पैसेंजर टिकट में डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।