फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DHBVN's solar power capacity reaches 69.25 MW.

Hisar News: डीएचबीवीएन की सौर ऊर्जा क्षमता 69.25 मेगावाट पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
DHBVN's solar power capacity reaches 69.25 MW.
प्रधानमंत्री-कुसुम योजना का निरीक्षण करते डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह और अन्य।
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने प्रधानमंत्री-कुसुम योजना के तहत अपनी स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता बढ़ाकर 69.25 मेगावाट कर ली है। हाल ही में सात नए सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही निगम के अंतर्गत संचालित सौर ऊर्जा संयंत्रों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।
विज्ञापन

डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को नारनौल सर्किल में चार सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू किए गए, जिनकी कुल क्षमता आठ मेगावाट है। इससे पहले 7 जुलाई को भिवानी सर्किल के सिवानी और पिंजोखरा गांव में तीन सौर ऊर्जा संयंत्र चालू किए गए थे, जिनकी कुल क्षमता पांच मेगावाट है। इन सात संयंत्रों के शुरू होने से निगम की अक्षय ऊर्जा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अब तक 61 सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए बिजली खरीद समझौते किए जा चुके हैं। इन परियोजनाओं की कुल प्रस्तावित क्षमता 105.75 मेगावाट है। निगम शेष परियोजनाओं के निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च 2027 तक सभी परियोजनाएं पूरी करने का लक्ष्य
डीएचबीवीएन का लक्ष्य 31 मार्च 2027 तक सभी स्वीकृत सौर ऊर्जा परियोजनाओं को पूरा कर राज्य के विद्युत ग्रिड से जोड़ने का है। निगम का मानना है कि इन परियोजनाओं के विस्तार से प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed