फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dhandhur village's 2400 population of Dhanis has been facing power crisis for 10 years

ढंढूर गांव की ढाणियों की 2400 की आबादी 10 साल से झेल रही बिजली संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dhandhur village's 2400 population of Dhanis has been facing power crisis for 10 years
हिसार। ढंढूर गांव के नजदीक ढाणियों में रहने वाले करीब 2400 लोग पिछले 10 सालों से बिजली सप्लाई समस्या से परेशान हैं। समस्या का समाधान करवाने के लिए गांव के सरपंच व ढाणी निवासी बिजली निगम के अधिकारियों ले लेकर बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला तक गुहार लगा चुके हैं। परंतु अब तक समस्या ज्यौं की त्यौं बनी हुई है। इन ढाणियों में एग्रीकल्चर फीडर से बिजली सप्लाई हो रही है। लोगों को सिर्फ 8 घंटे ही बिजली आपूर्ति की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

ढंढूर गांव के 2 से 3 किलोमीटर के एरिया में करीब 450 ढाणियां बसी हुई हैं। एक ढाणी में करीब 50 घर बने हैं। इन सभी ढाणियों में अघोषित बिजली कट लगते हैं। दूर वाली ढाणियों में कम वोल्टेज बिजली सप्लाई होती है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ढाणियों में रहने वाले लोगों का कहना है कि ढाणियों में करीब 40 साल पुरानी बिजली के तार लगे हैं। ट्रांसफार्मरों की भी कमी है। पचास-पचास घरों पर एक ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इस कारण ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ा हुआ है। बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि दो-दो किलोमीटर दूर तक ट्रांसफार्मर नहीं है, जिससे आखिरी छोर के घरों तक कम वोल्टेज पहुंचती है। लोगों ने यह भी बताया कि घरेलू फीडरों से ही खेतों में बिजली सप्लाई हो रही है। लोगों की मांग है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

हमारे गांव के नजदीक करीब 450 ढाणियां हैं। इन सभी ढाणियों में बिजली सप्लाई की समस्या बनी हुई है। ढाणियों में एग्रीकल्चर फीडर की बिजली सप्लाई हो रही है। सिर्फ 8 घंटे बिजली सप्लाई मुहैया हो रही है। यहां ट्रांसफार्मर भी कम है। कम वोल्टेज आती है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए हम पिछले 10 सालों से प्रयासरत हैं। अभी तक समाधान नहीं हुआ। बिजली निगम के एसई से लेकर बिजली मंत्री तक गुहार लगा चुके हैं। - विकास शर्मा, पूर्व सरपंच, गांव ढंढूर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed