फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dhananjay was given a pistol by his friend Anurodh to kill the shooter Rajesh

निशानेबाज राजेश की हत्या के लिए धनंजय को उसके दोस्त अनुरोध ने दी थी पिस्तौल

Sun, 10 Jan 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dhananjay was given a pistol by his friend Anurodh to kill the shooter Rajesh
राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज राजेश उर्फ काचर की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी धनंजय गोयत के दोस्त अनुरोध को गिरफ्तार किया है। अनुरोध पर धनंजय को हत्या के लिए पिस्तौल बरामद कराने का आरोप है।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी धनंजय गोयत को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड के बाद शनिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पांच दिन के रिमांड से पहले पुलिस आरोपी धनंजय को दो बार दो-दो दिन के रिमांड पर भी ले चुकी थी। हालांकि धनंजय के नौ दिन के रिमांड के बाद भी पुलिस आरोपी से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद नहीं कर सकी, लेकिन पुलिस पूछताछ में धनंजय ने पुलिस को अहम जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी जानकारी में धनंजय ने बताया कि उसने पिस्तौल हिसार के सेक्टर-16-17 निवासी अनुरोध उर्फ बंटी से ली थी। पुलिस ने बताया कि धनंजय के बताए अनुसार पुलिस ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, आजाद नगर सहित कई जगहों पर जाकर पिस्तौल बरामदगी का प्रयास किया। धनंजय ने पुलिस को बरगलाने के लिए बार-बार पिस्तौल बरामदगी के लिए गलत जगह बताई। इस बीच पुलिस ने धनंजय द्वारा बताई गई आजाद नगर की जगह पर जाकर जांच की तो वहां से एक स्कूल के पीछे बने खाली प्लॉट से चार जनवरी को चार कारतूस बरामद हुए। वहीं पुलिस ने कैथल स्थित धनंजय गोयत के मकान से भी 10 कारतूस बरामद किए। इसके अलावा पुलिस ने शनिवार को आजाद नगर में दोबारा जाकर पिस्तौल बरामदगी का प्रयास किया तो पिस्तौल नहीं मिली, लेकिन उस पिस्तौल का एक खोल बरामद हुआ। धनंजय ने पुलिस को बताया कि उसने राजेश पर तीन नहीं, बल्कि चार फायर किए थे। उस दौरान एक खोल उसके हाथ लग गया था, जिसे वह मौके से उठाकर फरार हो गया था और आजाद नगर में कूड़े के ढेर में गिरा दिया था। धनंजय ने बताया कि उसने अनुरोध से पिस्तौल दो नवंबर को ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुरोध को पांच दिन के रिमांड पर लिया
मामले में पुलिस ने अनुरोध उर्फ बंटी को भी शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर शनिवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अनुरोध ने बताया कि धनंजय का राजेश से रुपयों का लेनदेन तो था, लेकिन धनंजय अपनी बेइज्जती का बदला लेना चाहता था। धनंजय ने उसे बताया था कि वर्ष 2004 को राजेश ने उसको पीटा था, जिस कारण उसका शौच पेंट में ही निकल गया था। अनुरोध ने बताया कि उसी के बदले की भावना को शांत करने के लिए उसने ही धनंजय को राजेश की हत्या के लिए उकासाया था। अनुरोध ने पुलिस को बताया कि वह यह अवैध पिस्तौल करीब दो वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश से खरीदकर लाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अनुरोध कई वर्ष पूर्व हत्या के एक मामले में जेल में बंद था और करीब सवा वर्ष पूर्व ही हाइकोर्ट से जमानत पर चल रहा था। पुलिस ने आरोपी अनुरोध उर्फ बंटी को शनिवार को अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed