फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Devendra Budia arrested in a case of misdeed

Hisar: बिश्नोई महासभा का पूर्व अध्यक्ष दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार, स्टेट क्राइम ब्रांच ने जोधपुर में की कार्र

Sun, 29 Jun 2025 06:35 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 29 Jun 2025 06:35 PM IST
सार

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है।  रविवार सुबह 9 बजे स्टेट क्राइम ब्रांच ने उन्हें जोधपुर से गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Devendra Budia arrested in a case of misdeed
देवेंद्र बूड़िया, आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है। रविवार सुबह 9 बजे स्टेट क्राइम ब्रांच ने उन्हें जोधपुर से गिरफ्तार किया। हालांकि देवेंद्र बूड़िया के वकील पवन रापड़िया का कहना है कि देवेंद्र बूड़िया ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया है। वकील की मानें तो सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


24 जनवरी को आदमपुर थाने में दी शिकायत में एक युवती ने बताया था कि वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। वर्ष 2023 में उसके पिता उसे अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया के पास आदमपुर ले गए। उन्होंने बूड़िया से बेटी को विदेश भेजने के लिए मदद मांगी। इस पर बूड़िया ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भिजवाने के लिए पहले चंडीगढ़ में कोर्स करवाएंगे। इसके खर्च का इंतजाम वह खुद करवा देगा। आरोप है कि इसके बाद देवेंद्र बूड़िया पीड़िता को बहला-फुसलाकर चंडीगढ़ के एक नामी होटल में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पीड़िता की अश्लील वीडिया भी बनाई और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने और जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित एक एकेडमी में उसका दाखिला करवा दिया। आईलेट्स परीक्षा में उसके 5 बैंड आए, जबकि 6 बैंड की जरूरत थी। इसके बाद बूड़िया ने कहा कि वह जयपुर में अपने रिश्तेदार के इंस्टीट्यूट में इस कोर्स को करवा देंगे। जून 2024 में पीड़िता को सिविल लाइन, जयपुर स्थित एक फ्लैट में बुलाया और वहां भी बूड़िया ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि देवेंद्र बूड़िया ने उसे सलमान खान से जान-पहचान बताकर हीरोइन बनाने का भी झांसा दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

इस मामले में देवेंद्र बूड़िया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी अपलोड की है। इसमें लिखा है कि 25 जून को मुक्ति धाम में लिए निर्णयों की पालना करते हुए आज स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा के आईओ पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच में सहयोग के लिए उपसिथत हुआ ताकि मेरे खिलाफ चल रहे षड्यंत्र का पर्दाफाश हो सके।

युवती ने कुछ दिन पहले ही जारी की थी वीडियो

देवेंद्र बूड़िया पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली युवती ने राजस्थान के मुकाम में 25 जून को हुई पंचायत से ठीक पहले सोशल मीडिया में वीडियो जारी किया था। युवती ने डेढ़ मिनट के वीडियो में कहा था कि देवेंद्र बूड़िया ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। संत भगवान दास,आचार्य गोवर्धन दास इसका साथ दे रहे हैं। उसने पता नहीं कितनी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। समाज के लोग ऐसे दुष्कर्मी देवेंद्र बूड़िया के पक्ष में अगर कोई पंचायत कर रहे हैं। मैं भी समाज की बेटी होने के नाते विनती करती हूं कि मुझे न्याय दिलाएं। 5 महीने से मैं और मेरा परिवार जान बचाते फिर रहे हैं। यह दरिंदा सरेआम घूम रहा है। अलग-अलग तरह से मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। मुझे फख्र है कि मैं उस महान समाज से हूं, जहां माता अमृता देवी जैसी महान माताओं के बलिदानों की चर्चा करते हैं। मां अमृता देवी के समाज में बेटियां सुरक्षित नहीं है। मैं निवेदन करती हूं कि इसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए। समाज के लोगों, साधु संतों और पुलिस से विनती करती हूं कि मुझे न्याय दिलाया जाए।

ये भी पढ़ें: Yamunanagar: आकाशीय बिजली गिरने से पोल्ट्री फार्म की इमारत गिरी, 13 हजार चूजों की मौत; नाहरपुर में हुआ हादसा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed