फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Deupty CM Dushyant spoke that hospital's equipment will be airlift

एयरलिफ्ट कर लाए जाएंगे तकनीकी उपकरण, 16 से शुरू होगा अस्थायी अस्पताल : दुष्यंत

Sat, 08 May 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Deupty CM Dushyant spoke that hospital's equipment will be airlift
हिसार। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को जिंदल मॉडर्न स्कूल में स्थापित किए जा रहेे 500 बेड के अस्थायी अस्पताल का दौरा किया और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि तकनीकी उपकरण एयरलिफ्ट करवाकर यहां लाए जाएंगे। जिससे अस्पताल को जल्द से चालू किया जा सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल को पूर्ण रूप से संचालित होने में 18 मई तक का समय लगने वाला था। अब इसे 16 मई तक संचालित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी उपकरणों को 13-14 मई की बजाए एयरलिफ्ट कर 10 मई तक लाया जाएगा। क्वालिटी जांच और ट्रायल रन इत्यादि का कार्य जल्द आरंभ हो सकेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि अस्थायी अस्पताल के लिए मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ की आवश्यकता होगी। जिसके लिए श्रम विभाग के अंतर्गत आने वाले ईएसआई के स्टाफ को यहां लगाए जाने की संभावनाओं पर काम कर रहे हैं। अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ के लिए और भी प्रयास किए जा रहे हैं। अस्थायी अस्पताल में जिंदल स्टील लिमिटेड से ऑक्सीजन मिलेगी। इस अस्पताल की स्थापना से जींद, कैथल, भिवानी और चरखी दादरी सहित कई अन्य जिलों को उपचार सुविधा मिलेगी। प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है। पिछले दिनों ऑक्सीजन की कमी इसलिए आई थी। उस समय प्रदेश में इसका उत्पादन काफी कम था। प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए है। दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न जानकारियां लीं। इस अवसर पर राज्यमंत्री अनूप धानक, मेयर गौतम सरदाना, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, आईजी राकेश आर्य, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, डीआईजी बलवान सिंह राणा उपस्थित थे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद भी खरीदेंगे गेहूं
एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा की इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 6 लाख मीट्रिक टन ज्यादा गेहूं की खरीद अधिक की गई है। सिरसा, जींद, फतेहाबाद व हिसार में अभी भी काफी किसानों के पास गेहूं है। लॉकडाउन के बाद ऐसे किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। प्रदेश में 82 प्रतिशत किसानों के गेहूं का भुगतान उनके खातों में किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं
लॉकडाउन में उद्योगों के संचालन पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी तक उद्योगों के चलने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। श्रमिकों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि उद्योगों की कोई मदद करने की आवश्यकता हुई तो इस बारे में भी सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जेजेपी जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, प्रदेश प्रवक्ता व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनदीप बिश्नोई, डॉ. अजीत सिंह, सज्जन लावट, हल्का अध्यक्ष अमित ग्रोवर, एडवोकेट तरुण गोयल, जेजेपी युवा जिलाध्यक्ष सिल्क पूनिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed