{"_id":"661af355bec32d4bec0e2b39","slug":"despite-government-orders-schools-opened-today-on-holidays-challan-issued-for-a-bus-hisar-news-c-21-hsr1020-360945-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सरकारी आदेशों के बाद भी अवकाश के दिन आज भी खुले स्कूल, एक बस का चालान काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सरकारी आदेशों के बाद भी अवकाश के दिन आज भी खुले स्कूल, एक बस का चालान काटा
Sun, 14 Apr 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
हिसार। सरकारी आदेशों के बाद भी शनिवार को अवकाश के दिन कुछ निजी स्कूल खुले रहे। बैसाखी पर्व पर इन स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। वहीं आरटीए की एक तरफ से नियमों का उल्लघंन करने पर एक निजी बस चालक का चालान किया गया। यातायात पुलिस और आरटीए की तरफ से निजी स्कूल बसों की चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
अवकाश के दिन स्कूल बंद करने थे आदेश
कनीना में निजी स्कूल बस में सवार छह विद्यार्थियों की मौत के बाद सरकार हरकत में आई थी। सरकार की तरफ से जिले के शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में निर्देश जारी किए थे कि सरकारी अवकाश के दिन कोई भी सरकारी या गैर सरकारी स्कूल नहीं खुलेंगे। इस आदेशों के एक दिन बाद ही जिले के कई निजी स्कूल बैसाखी पर्व के अवकाश पर खुले रहें। हालांकि अवकाश के दिन स्कूल खुलने वाले की संख्या कम थी। सुबह के समय विद्यार्थी स्कूल की वर्दी पहन कर जाते हुए दिखाई दिए थे।
एक बस का काटा चालान
निजी स्कूल बसों के खिलाफ यातायात पुलिस और आरटीए की तरफ से अभियान चलाया हुआ है। शुक्रवार को जिले में 25 स्कूल बसों के चालान किए गए थे। इनमें से यातायात नियमों का पालन न करने वाले 7 चालकों की बसों को इंपाउंड किया गया। मोटर व्हीकल अधिकारी मंदीप सांगवान ने बताया कि शनिवार को भी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक निजी स्कूल बस के दस्तावेजों की जांच की गई। चालक फिटनेस और अन्य कागजात नहीं दिखा पाया। जिस पर उसका चालान किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी अभियान जारी रहेगा।