{"_id":"6a5bd3eaa98a2e5a7f016569","slug":"desire-for-beautification-through-the-path-of-cleanliness-hisar-news-c-21-hsr1020-912731-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्वच्छता की राह से सुंदरीकरण की चाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्वच्छता की राह से सुंदरीकरण की चाह
Sun, 19 Jul 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
हांसी। शहर को स्वच्छता और सुंदकीकरण को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ नगर परिषद का स्वच्छता से स्वागत अभियान जारी है। शनिवार को टीमों ने वार्ड नंबर 9 और 17 की गलियों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। हिसार-दिल्ली मुख्य मार्ग, जींद रोड और काली देवी मंदिर रोड पर भी अभियान चलाकर सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई सुनिश्चित की गई।
अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। ताकि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके तथा शहर में साफ-सफाई के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा मिले। सफाई कर्मचारियों ने कचरे का उठान कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया तथा सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए। अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर आयुक्त लक्षित सरीन ने कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें व नगर परिषद के स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करें। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि स्वच्छता से स्वागत अभियान के अंतर्गत सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी भी की जा रही है ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सके।