फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Deputy Speaker Ranbir Gangwa Donate Plasma at Hisar of Haryana

हरियाणा: डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने प्लाज्मा किया डोनेट, लोगों से भी आगे आने की अपील

Fri, 07 May 2021 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 07 May 2021 03:39 PM IST
सार

गंगवा ने कोरोना से रिकवर हो चुके लोगों से आगे आकर प्लाज्मा डोनेट करने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
Deputy Speaker Ranbir Gangwa Donate Plasma at Hisar of Haryana
प्लाज्मा डोनेट करते डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को प्लाज्मा डोनेट किया। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना से रिकवर हो चुके लोगों से आगे आकर प्लाज्मा डोनेट करने का आह्वान किया। उन्होंने मंगलम लैब में प्लाज्मा डोनेट किया। गंगवा को पिछले दिनों कोरोना का संक्रमण हुआ था, जिससे वे पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में दाखिल कोरोना के गंभीर संक्रमित के लिए गंगवा ने निर्धारित अन्तराल व स्वास्थ्य मापदंडों के अनुरूप अपना प्लाज्मा डोनेट किया। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि कोविड महामारी के इस दौर में कोरोना के जोखिम और गंभीर लक्षण वाले मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थैरेपी का इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार प्लाज्मा रक्त का वह तरल भाग होता है जिसमें लाल और श्वेत रक्त कणिकाएं तथा प्लेटलेट भी होती हैं। इस तरल भाग में एंटीबॉडीज भी काफी संख्या में होती है। इसलिए इसे एंटीबॉडी थैरेपी कहा जाता है। प्लाज्मा के जरिए ये एंटी बॉडी मरीज के शरीर में पहुंच जाती है जिससे वायरस का असर कमजोर होता है और मरीज के ठीक होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed