{"_id":"63790dad52178e38bd4eda6b","slug":"dengue-sting-not-stopping-30-new-cases-surfaced-hisar-news-hsr647566187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा डेंगू का डंक, 30 नए मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा डेंगू का डंक, 30 नए मामले सामने आए
विज्ञापन
हिसार। जिले में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 30 और नए केस सामने आए हैं। आंकड़ा 1437 पर पहुंच गया है। दिसंबर माह आने में दस दिन बचे है, लेकिन डेंगू का डंक कमजोर नहीं हो रहा है। अकसर देखा जाता है कि नवंबर माह के आरंभ में डेंगू के केस कम होना शुरू हो जाते है, लेकिन इस बार डेंगू केस लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सुबह और शाम को शहर में फॉगिंग करवाई जा रही है।
फॉगिंग के बाद भी नहीं मर रहे मच्छर
जानकारी के अनुसार ढाई माह से स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की तरफ से शहर में डेंगू मच्छर मारने के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा है। उसके बावजूद भी नवंबर माह में डेंगू के केस मिल रहे हैं। नवंबर माह में अभी तक 705 केस सामने आ चुके हैं जबकि कुल आंकड़ा 1437 है। इस महीने में सबसे अधिक डेंगू के केस आए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेेजा ने बताया कि शनिवार को डेंगू के 30 केस आए हैं। अभी तक जिले में डेंगू से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। डेंगू के प्रति टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।