फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dengue: For the third time in 8 years, the number of patients crossed 600

डेंगू : 8 साल में तीसरी बार मरीजों का आंकड़ा 600 पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dengue: For the third time in 8 years, the number of patients crossed 600
हिसार। जिले में पानी की निकासी न होने से इस साल डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। पिछले आठ साल में तीसरी बार मरीजों का आंकड़ा 600 पार पहुंच चुका है। हालांकि पिछले साल एक हजार से अधिक मरीज मिले थे। शुक्रवार को 49 नए मरीज सामने आए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें ने शहर के कई एरिया का दौरा कर जमा पानी में काला तेल डलवा रही हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे घर के आसपास जमा पानी में काले तेल का छिड़काव करें ताकि लारवा खत्म किया जा सके। जिले में इस साल 621 मरीज मिले चुके हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि मच्छर जनित बीमारी डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहम्मद और आशीष कुमार की टीम द्वारा ब्रीडिंग चेकर वालंटियर को साथ सेक्टर-14 और 33 में जमा पानी में काला तेल डलवाया। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को बार-बार पत्र लिखने के बाद भी पानी की निकासी नहीं करवाई जा रही है। उन्होंने रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन और संगठनों से अपील कि वे अपने-अपने एरिया के प्लॉट या मैदान में पानी जमा होने पर काला तेल का छिड़काव करवाएं।
विज्ञापन

यहां मिले नए केस : साकेत कॉलोनी, बरवाला, निरंकारी भवन मार्ग, सूर्या नगर, जेएसएल कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, नलवा, डाबड़ा, अर्बन एस्टेट, प्रीति नगर, अनाज मंडी बरवाला, उमेद विहार कॉलोनी, आजाद नगर, सेक्टर 9-11, सत्या नगर, कैमरी मार्ग, उगालन, अलीपुर, राजली, शांति नगर, हनुमान कॉलोनी, पटेल नगर, न्यू कृष्णा कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस दिन कितने मिले केस
11 अक्तूबर 24
12 अक्तूबर 24
13 अक्तूबर 16
14 अक्तूबर 20
15 अक्तूबर 13
16 अक्तूबर 26
17 अक्तूबर 07
18 अक्तूबर 25
19 अक्तूबर 24
20 अक्तूबर 15
21 अक्तूबर 28
22 अक्तूबर 41
23 अक्तूबर 24
24 अक्तूबर 00
25 अक्तूबर 10
26 अक्तूबर 55
27 अक्तूबर 09
28 अक्तूबर 49
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed