फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dengue broke three-year record, with 44 new patients the figure reached 315

डेंगू ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, 44 नए मरीजों के साथ आंकड़ा 315 पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dengue broke three-year record, with 44 new patients the figure reached 315
हिसार। डेंगू का डंक रोजाना नया रिकॉर्ड बना रहा है। वीरवार को मिले 44 नए मरीजों के साथ आंकड़ा 315 पहुंच गया है। इसके साथ ही डेेंगू का आंकड़ा 315 पहुंच गया है। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या का तीन का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले वर्ष 2018 में डेंगू के 282 मरीज मिले थे। हालांकि पिछले 10 वर्षो के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2015 में सर्वाधिक 1140 मरीज सामने आए थे।
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने से अचानक खून की डिमांड बढ़ गई। खून के लिए लोग संस्थाओं पर निर्भर हो गए हैं। संस्थाओं के पास खून की डिमांड से संबधित आने वाली कॉल की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। उधर, ब्लड बैंक की ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के लिए संस्थाओं से संपर्क कर रहे हैं। वीरवार को रायपुर रोड स्थित रामनगर, सूर्य नगर, बीएसएफ, जयदेव ढाणी, मिलगेट, शांति नगर के अलावा गांव लांधड़ी, अग्रोहा, मिलकपुर व सरहेड़ा के अलावा अन्य क्षेत्रों से डेंगू मरीज मिले।
विज्ञापन

डेंगू बुखार के समान लक्षण
- लगातार पेट में दर्द रहता है।
- त्वचा में पीलापन, ठंडी या चिपचिपी हो जाती है।
- नाक, मुंह और मसूड़ों से खून आना व त्वचा पर चकते होना।
- रक्त के साथ या बिना खून के बार-बार उल्टी होना।
- रोगी को प्यास लगती है और मुंह सूख जाता है।
- सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
जिला में डेंगू की आंकड़ों में स्थिति
डेंगू के संभावित सैंपल 1826
नए मरीज 44
स्वस्थ मरीज 178
सक्रिय मरीज 117
मृत्यु 01
10 वर्षों के आंकड़े पर नजर
वर्ष मरीज
2011 02
2012 22
2013 199
2014 17
2015 1140
2016 496
2017 538
2018 282
2019 168
2020 117
2021 315
डेंगू पीड़ित मरीज की हालत हुई गंभीर तो निगमायुक्त ने प्लेटलेट्स के लिए दिया रक्त
शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए एक डेंगू मरीज की हालत गंभीर हो गई। चिकित्सकों ने मरीज के परिजनों को ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप का इंतजाम करने को कहा, मगर परिजन उक्त ब्लड ग्रुप का इंतजाम नहीं कर सके। निगमायुक्त अशोक गर्ग को इस बारे में पता चला तो वह खुद अस्पताल पहुंचे और प्लेटलेट्स के लिए रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पड़ाव चौक निवासी 30 वर्षीय मजदूर रामबाबू की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें कैमरी रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया। दाखिल करवाते समय उनकी प्लेटलेट्स की संख्या 17 हजार थी, मगर शाम को यह घटकर 9 हजार रह गई। इसके बाद मरीज के परिजन विष्णु ने पार्षद अमित ग्रोवर से संपर्क किया। इसके बाद छह यूनिट का प्रबंध हो गया। इसके बाद भी दो यूनिट की ओर जरूरत थी। इस पर निगमायुक्त अशोक गर्ग ने पार्षद से संपर्क किया और ब्लड डोनेट करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed