फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demand to make 9 policemen including retired SP, two DSPs accused for destroying evidence in murder case

Hisar News: हत्या मामले में सबूत नष्ट करने पर सेवानिवृत्त एसपी, दो डीएसपी सहित 9 पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाने की मांग

Mon, 18 Dec 2023 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 18 Dec 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Demand to make 9 policemen including retired SP, two DSPs accused for destroying evidence in murder case
विज्ञापन

हिसार।
करीब साढ़े तीन साल पहले हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जींद के तत्कालीन डीएसपी कप्तान सिंह के गनमैन द्वारा कथित रूप से गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले की सोमवार को अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित सहरावत की अदालत में शिकायतकर्ता ने याचिका दायर कर सबूतों को नष्ट करने के आरोप में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक, दो डीएसपी सहित नौ पुलिस कर्मचारियों और एक शराब ठेकेदार को आरोपी बनाने की मांग की है। इस पर अदालत ने जांच एजेंसी को नोटिस जारी कर 5 जनवरी, 2024 तक जवाब तलब किया है।
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडवोकेट मनमोहन राय व हरदीप कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता विकास ने सेवानिवृत्त एसपी जगवंत सिंह लांबा, सीन आफ क्राइम इंचार्ज डॉ. अजय, डीएसपी अशोक कुमार, जींद तत्कालीन डीएसपी कप्तान सिंह, शहर थाना के तत्कालीन प्रभारी विनोद कुमार, एएसआई रविंद्र, एएसआई सतपाल, एएसआई समुेर सिंह, सिपाही कुलदीप सिंह, शराब ठेकेदार वजीर शर्मा को आरोपी बनाने की मांग की है।याचिका में उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता व उसके परिजनों को पोस्टमार्टम से पहले मृतका रिंकू का शव नहीं देखने दिया गया और डीएसपी कप्तान सिंह व सेवानिवृत्त एसपी जसवंत सिंह लांबा की मौजूदगी में शिकायतकर्ता को धमकाकर कई कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। इसके बाद अदालत के आदेश पर हुई दोबारा जांच के बाद प्रस्तुत किए गए सप्लीमेंटरी चालान से स्पष्ट हो चुका है कि डीएसपी कप्तान सिंह ने वारदात में प्रयोग किया गया पिस्तौल व खाली खोल गायब करवाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने पिस्तौल को बना दिया था सोटा
एफआईआर के अनुसार जींद के तत्कालीन डीएसपी कप्तान सिंह के गनमैन कांस्टेबल विक्रम ने 16 अप्रैल, 2020 को हिसार में अपनी पत्नी रिंकू की हत्या कर दी थी। जांच के बाद जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या मोगरा/सोटा (हैवी वुडन लॉग) से की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर पर दो प्रवेश घावों का और दो निकास घावों का जिक्र है। 19 मई, 2020 को प्राप्त हुई एफएसएल रिपोर्ट में इन घावों को गोली लगने के घाव बताए। इसके अलावा मेडिकल बॉर्ड ने 12 सितंबर, 2020 व 21 नवंबर, 2020 को दो बार अपनी राय दी और मौत का कारण गोली लगना बताया। बावजूद इसके पुलिस सोटे पर ही अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed