फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demand to increase seats in colleges, INSO members surrounded Gujvi VC office

कॉलेजों में सीटें बढ़ाने की मांग, इनसो सदस्यों ने गुजवि वीसी ऑफिस घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase seats in colleges, INSO members surrounded Gujvi VC office
कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे इनसो के विद्यार्थी। - फोटो : Hisar
हिसार। कॉलेजों में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को छात्र संगठन इनसो के सदस्यों ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में कुलपति कार्यालय को घेर लिया। इनसो के जिला चेयरमैन अज्जू घणघस के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और विवि से संबद्ध सभी कॉलेजों में सीटें बढ़ाने की मांग की। छात्र गुजवि कुलपति के कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। कुलसचिव अवनीश वर्मा ने छात्रों के बीच आकर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और जल्द ही सीटें बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अज्जू घणघस ने बताया कि विभिन्न कॉलेजों में सीमित सीटों के चलते अनेक छात्र दाखिले से वंचित रह गए हैं, इसलिए विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में सीटें बढ़ाई जाए और इवनिंग व मॉर्निंग दो शिफ्टों में कक्षाएं लगाई जाएं। कुलसचिव डॉ. अवनीश वर्मा ने एक सप्ताह का समय मांगते हुए कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का आश्वासन दिया। वहीं विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किए जाने पर पर भी विद्यार्थियों ने रोष जताया। इस पर कुलसचिव डॉ. अवनीश वर्मा ने जल्द परीक्षा परिणाम जारी करने की बात कही। अज्जू घणघस ने कहा कि यदि एक सप्ताह में कॉलेजों में सीटें नहीं बढ़ाई गई तो इनसो द्वारा पुन: जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विनोद, नीरज, विजय, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed