फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Defense Ministry stenographer raped student on the pretext of marriage

रक्षा मंत्रालय के स्टेनोग्राफर ने शादी का झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Defense Ministry stenographer raped student on the pretext of marriage
हिसार। दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत और कैमरी रोड निवासी ईश्वर जांगड़ा ने बीएड की छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल करने, परिवार को जान से मारने और चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि 30 नवंबर 2019 को एक बर्थडे पार्टी में आरोपी ईश्वर जांगड़ा से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद आरोपी उसे शादी का प्रस्ताव दिया। आरोपी ईश्वर ने उसे कहा कि वह रक्षा मंत्रालय में नौकरी करता है। आरोपी ने उसे 15 दिसंबर 2020 को हिसार के एक होटल में बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जिससे वह अर्धबेहोशी की हालत में हो गई। आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि शादी तो होनी ही है। आरोपी ने पीड़िता को गर्भनिरोधक गोलियां खिला दीं। आरोपी कहा कि वह अपना तबादला दिल्ली कराने के बाद शादी करेगा। इसके बाद 20 मार्च 2021 को आरोपी ने फिर से होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे कहा कि उसका तबादला दिल्ली हो गया है, अब वह उससे जल्द ही शादी कर लेगा। तब तक उसकी पढ़ाई भी पूरी हो जाएगी। शादी की तारीख, समय और स्थान फिक्स करने के बुलाकर तीसरी बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

बाद में आरोपी ने कहा कि उसकी शादी घरवालों ने किसी दूसरी जगह तय कर दी है। पीड़िता ने पुलिस में जाने की बात कही तो आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर उसने ऐसा किया तो वह उसे जान से मार देगा। उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल कर देगा। फिर भी नहीं मानी तो उसके मुंह पर तेजाब फेंक देगा। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed