{"_id":"616c6c6329dcb0667f585e53","slug":"decision-on-lt-neeraj-s-bail-plea-today-hisar-news-hsr614674461","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी नीरज की जमानत याचिका पर फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी नीरज की जमानत याचिका पर फैसला आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। आजाद नगर थाना एसएचओ का कोविड सैंपल बदलने के मामले में गिरफ्तार एलटी नीरज मेहता की जमानत याचिका पर सोमवार को फैसला आएगा। बता दें कि आजाद नगर थाना एसएचओ का सैंपल लीक होने से वजह से खराब हो गया था। उनके सैंपल की जगह दूसरे का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अगले दिन पॉजिटिव आई थी। उस दौरान एसएचओ हत्या के मामले में आरोपियों का टेस्ट कराने के लिए गुजरात गए हुए थे। पुलिस और हत्या की शिकायत देने वाले परिजनों द्वारा इस मामले को हत्या मामले से जोड़ते हुए जांच की जा रही है।
वहीं स्वास्थ्य कर्मचारियों का आरोप है कि थाना के मुंशी ने कोविड ब्लॉक पर तैनात एलटी दीपक पर दबाव बनाकर खुद का सैंपल जांच के लिए लैब में भिजवाया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पुलिस ने एकतरफा जांच कर एलटी नीरज को गलत तरीके से फंसाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि सैंपल एलटी नीरज ने लैब में भेजा था। बुधवार देर रात को एलटी नीरज की तबीयत बिगड़ गई थी। इस वजह से जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया था। एलटी नीरज के पिता ने बताया कि सोमवार को अदालत में सुनवाई होगी, उम्मीद है कि जमानत मिल जाएगी।