फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Death of corona infected in Hisar of Haryana

हिसार: तीन महीने बाद कोरोना संक्रमित की मौत, 26 नए मरीज मिले, 67 सक्रिय मामले

Thu, 30 Jun 2022 07:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 07:55 PM IST
सार

डाया गांव की 26 वर्षीय महिला को प्रसव के लिए अग्रोहा मेडिकल में भर्ती कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। 1180 मौत जिले में कोरोना से हुई है। 67 सक्रिय केस हैं।

विज्ञापन
Death of corona infected in Hisar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले में कोरोना संक्रमण फिर से जानलेवा साबित होने लगा है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती डाया गांव की रहने वाली 26 वर्षीय महिला प्रसव के बाद संक्रमित मिली और एक दिन बाद उसकी मौत हो गई। जिले में अब तक 1180 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिले में 67 सक्रिय केस हैं।  

विज्ञापन


 जानकारी अनुसार डाया गांव की 26 वर्षीय गर्भवती महिला को 27 जून को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के गायनी वार्ड मे भर्ती कराया था। उस दौरान उसका कोविड सैंपल लिया था। 28 जून को महिला की डिलिवरी हुई थी। उसी दिन महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। रिपोर्ट आने के बाद उसे कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


उपचार के दौरान 29 जून को महिला की मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। पांच टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, नागरिक अस्पताल पर सैंपल लेकर जांच कर रही हैं। हालांकि कुछ लोग सैंपल जांच की बात पर बहस तक कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में अब तक 1180 मरीजों की मौत हो चुकी है। पहली लहर 1 मार्च से 24 दिसंबर 2021 तक 327 मरीजों की मौत हुई थी। 24 दिसंबर 2021 से 30 जून 2022 तक 814 मरीजों की मौत हुई थी। उसके बाद से लेकर अब तक 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी तक 62420 मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जून माह में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। 


जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने लगे हैं। इसके बाद भी लोग सैंपल जांच नहीं करवा रहे हैं। बीमार होने के बाद भी शहर मे घूम रहे हैं और ऐसे लोग ही संक्रमण फैला रहे हैं। जिले में सैंपलिंग बढ़ा दी है। लोगों से अपील है कि घर से बाहर जाते समय मास्क का इस्तेमाल करें और सामाजिक दूरी रखें। - डॉ. रत्ना भारती, सीएमओ, नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed