फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Death certificate hisar, insurence clame hisar, Hisar

जिंदा पति का डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर क्लेम लेने वाली महिला राजस्थान से गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 19 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Death certificate hisar, insurence clame hisar, Hisar
बीमा
जिंदा पति का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर बीमा क्लेम लेने वाली महिला को सिविल लाइन पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला उदयपुर में छिपी हुई थी। पुलिस देर रात महिला को हिरासत में लेकर हिसार पहुंची। पकड़ी महिला राजबाला है। मामला तब खुला जब जिंदा पति सतीश तेलंगाना से अपने घर आजाद नगर स्थित किसान कॉलोनी पहुंचे। उसे मामले के बारे में पता चला तो वह पुलिस के सामने गया। उन्होंने नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर खुद को जिंदा होने की बात भी कही।
विज्ञापन

सतीश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह एक साल पहले तेलंगाना में ट्रांसपोर्ट एजेंसी पर काम करने गया था। 8 जून को वह किसी काम से घर से बाहर गया था। वापस आया तो पत्नी घर पर नहीं मिली। जब उसने घर में छानबीन की तो बेड के गद्दे के नीचे उसे खुद का डेथ सर्टिफिकेट मिला। जब घर को खंगाला तो उसके सामने कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। बीमा कंपनी ने बताया कि वह तो मर चुका है  और पत्नी उसका क्लेम ले जा चुकी है। उसके घर व प्लॉट के कागजात भी गायब थे। पुजारी पति सतीश ने बताया था कि करोड़ों की जमीन भी पत्नी राजबाला के ही नाम थी। उसने राजबाला से अंतरजातीय विवाह किया था। पुलिस ने इस मामले में करीब एक महीने बाद केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पार्षद सहित निगम अधिकारियों पर उठी थी उंगली
हैरानी की बात थी कि इस मामले में नगर निगम ने जिंदा व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया था। इसके बाद निगम प्रशासन व पार्षदों पर सवाल उठे थे। हालांकि निगम प्रशासन के उच्च अधिकारियों की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी महिला को उदयपुर से पकड़ा गया है। देर रात को टीम उसे हिसार लेकर पहुंची। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- गौरव शर्मा, एसएचओ, सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed