{"_id":"5856d6084f1c1b203dc05d33","slug":"death-certificate-hisar-insurence-clame-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा पति का डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर क्लेम लेने वाली महिला राजस्थान से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा पति का डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर क्लेम लेने वाली महिला राजस्थान से गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बीमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदा पति का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर बीमा क्लेम लेने वाली महिला को सिविल लाइन पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला उदयपुर में छिपी हुई थी। पुलिस देर रात महिला को हिरासत में लेकर हिसार पहुंची। पकड़ी महिला राजबाला है। मामला तब खुला जब जिंदा पति सतीश तेलंगाना से अपने घर आजाद नगर स्थित किसान कॉलोनी पहुंचे। उसे मामले के बारे में पता चला तो वह पुलिस के सामने गया। उन्होंने नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर खुद को जिंदा होने की बात भी कही।
सतीश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह एक साल पहले तेलंगाना में ट्रांसपोर्ट एजेंसी पर काम करने गया था। 8 जून को वह किसी काम से घर से बाहर गया था। वापस आया तो पत्नी घर पर नहीं मिली। जब उसने घर में छानबीन की तो बेड के गद्दे के नीचे उसे खुद का डेथ सर्टिफिकेट मिला। जब घर को खंगाला तो उसके सामने कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। बीमा कंपनी ने बताया कि वह तो मर चुका है और पत्नी उसका क्लेम ले जा चुकी है। उसके घर व प्लॉट के कागजात भी गायब थे। पुजारी पति सतीश ने बताया था कि करोड़ों की जमीन भी पत्नी राजबाला के ही नाम थी। उसने राजबाला से अंतरजातीय विवाह किया था। पुलिस ने इस मामले में करीब एक महीने बाद केस दर्ज किया था।
पार्षद सहित निगम अधिकारियों पर उठी थी उंगली
हैरानी की बात थी कि इस मामले में नगर निगम ने जिंदा व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया था। इसके बाद निगम प्रशासन व पार्षदों पर सवाल उठे थे। हालांकि निगम प्रशासन के उच्च अधिकारियों की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
आरोपी महिला को उदयपुर से पकड़ा गया है। देर रात को टीम उसे हिसार लेकर पहुंची। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- गौरव शर्मा, एसएचओ, सिविल लाइन