फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   deadbody found in Barwala Hisar

हत्या के बाद शनाख्त छिपाने के लिए चेहरे को कुचला

Thu, 18 Feb 2021 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
deadbody found in Barwala Hisar
बयानाखेड़ा गांव में अज्ञात शव मिलने के बाद जमा भीड़ व कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Hisar
बरवाला (हिसार)। बयानाखेड़ा गांव में करीब 42 वर्षीय व्यक्ति का बुरी तरह चेहरा कुचला शव मिला है। मृतक के शरीर के अन्य अंगों पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस मामले को हत्या के एंगल से जोड़ कर देख रही है। शव मिलने से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। डीएसपी हिसार नारायण चंद व सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची व जरूरी तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ है, जिसके चलते उसकी शनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के दाहिने हाथ पर एनके गुदा हुआ है और उसकी कमीज पर ओपी टेलर बरवाला का लोगो लगा है। इसको लेकर पुलिस ने ओपी टेलर से भी संपर्क किया, लेकिन टेलर ने पुलिस को बताया कि करीब आठ साल पहले उसने इस तरह के लोगो कपड़ों पर लगाए थे। वर्तमान में इस तरह के लोगों कपड़ों पर नहीं लगाए। पुलिस मृतक की शनाख्त व मामले के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मामले में पुलिस ने गांव बयानाखेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि मनोज के बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

ये दिए बयान
पुलिस को दिए बयान में सरपंच प्रतिनिधि मनोज ने कहा कि सुबह जब वह गांव बयानाखेड़ा-डाटा के टी-प्वाइंट पर पहुंचा तो वहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। उसका चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। देखने से ऐसा लग रहा था मानो उसके चेहरे पर गाड़ी का टायर चढ़ाया गया हो और मृतक के शरीर के अन्य स्थानों पर भी चोट के निशान थे। मृतक के कपड़े भी पूरे फटे हुए थे। ऐसा लग रहा था कि उसे किसी ने मारकर दोनों गांवों के टी-प्वाइंट पर डाल दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनाख्त के बाद होगा खुलासा
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। शनाख्त के लिए 72 घंटे तक के लिए डेड हाउस में रखवा दिया गया है। शव की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शनाख्त होने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।
-इंस्पेक्टर अशोक जाखड़, जांचकर्ता, बरवाला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed