{"_id":"63ebd3045131915ae50f8bce","slug":"dead-body-of-player-missing-for-five-days-found-in-minor-in-hisar-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: पांच दिन से लापता खिलाड़ी का शव माइनर में मिला, अग्निवीर में भर्ती के लिए कर रहा था तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: पांच दिन से लापता खिलाड़ी का शव माइनर में मिला, अग्निवीर में भर्ती के लिए कर रहा था तैयारी
Wed, 15 Feb 2023 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:00 AM IST
सार
वह जन्म प्रमाण पत्र में आयु गलत होने से परेशान था। गांव के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था और बास्केटबाल का खिलाड़ी था। उन्होंने बताया कि करीब 20 दिन से वह स्कूल नहीं जा रहा था।
विज्ञापन
दीपक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार में लाडवा गांव से पांच दिन पहले लापता हुए 19 साल के दीपक का शव सोमवार शाम को लाडवा-सातरोड़ माइनर में मिला। पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
20 दिन से नहीं गया था स्कूल
लाडवा गांव के रहने वाले ईश्वर सिंह ने बताया कि मेरे भाई का देहांत होने के बाद भतीजा 19 वर्षीय दीपक अपनी दादी के पास रहता था। गांव के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था और बास्केटबाल का खिलाड़ी था। उन्होंने बताया कि करीब 20 दिन से वह स्कूल नहीं जा रहा था। रात भर मोबाइल फोन देखता रहता था और परेशान रहता था।
विज्ञापन
नहीं हो सकूंगा भर्ती
ईश्वर सिंह ने बताया कि भतीजा दीपक फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था, लेकिन कुछ दिनों से वह कह रहा था कि जन्म प्रमाण पत्र में आयु गलत होने से वह अग्निवीर में भर्ती नहीं हो सकता। इसी बात को लेकर परेशान रहता था। 9 फरवरी शाम को वह अपनी दादी को कहकर गया था कि थोड़ी देर में आ जाऊंगा।
विज्ञापन
उसके बाद वह लौट कर नहीं आया। काफी जगह तलाश करने के बाद भी उसका कोई अता पता नहीं चला। सोमवार को सूचना मिली की माइनर में एक युवक का शव मिला है। जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव दीपक का था। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।