फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   dead body found in farmer's field

किसान का खेत में मिला शव, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 29 Jan 2020 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
dead body found in farmer's field
नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक राजबीर के परिजन। - फोटो : Hisar
हरिता गांव का रहने वाला एक किसान मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से किसी काम को खेत के लिए निकला था। घर से निकलने के एक घंटे बाद 40 वर्षीय किसान राजबीर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध मिला। उसके बाद राजबीर को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना मंगाली चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद काफी देर तक मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केस दर्ज करवाने वालों ने राजबीर का झूठा नाम लिखवाया है। वह सभी पुलिस के साथ मिलकर राजबीर पर दबाव बना रहे थे। मंगलवार देर शाम पुलिस ने परिजनों को आश्वासन देकर शव का पोस्टमार्टम करवा उन्हें सौंप दिया। मृतक के भतीजे संदीप के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई राजबीर ने बताया कि मृतक राजबीर खेतीबाड़ी करता था और उसके दो बेटे हैं। कुछ दिन पहले ही पड़ोस की एक महिला सरोज, उसका भतीजा कृष्ण व मंगाली गांव निवासी होशियार सिंह ने मिलकर झगड़े के मामले में उन्होंने पहले तो दो लोगों के नाम दर्ज करवाए थे। मगर उसके बाद राजबीर का भी उन्होंने नाम लिखवा दिया और वह सभी दबाव बनाकर उसे परेशान करने लगे। मृतक के चचेरे भाई राजबीर और उसके ताऊ पवन ने बताया कि सोमवार रात को भी होशियार सिंह व कृष्ण के साथ पुलिसकर्मी और 10-11 अन्य युवक उसके घर पर आए थे और उस पर दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भतीजे संदीप के बयान पर हरिता गांव निवासी सुनील दत्त, सुमित, सरोज, कृष्ण और मंगाली गांव निवासी होशियार सिंह के खिलाफ 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। उसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- एसआई अशोक कुमार, मंगाली चौकी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed