फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DC himself ran to encourage women

महिलाओं का हौसला बढ़ाने को खुद दौड़ीं डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
DC himself ran to encourage women
महाबीर स्टेडियम में आयोजित मटका दौड़ में दौड़ लगातीं डीसी डॉ. प्रियंका सोनी व अन्य महिलाएं। - फोटो : Hisar
हिसार। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी प्रतिभागी महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए सिर पर मटका रखकर दौड़ में शामिल हुई। मटका दौड़ में राजबाला ने प्रथम, संतोष ने द्वितीय तथा सुदेश ने तृतीय स्थान पाया। , कोमल द्वितीय और विशाखा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाबीर स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण पखवाड़ा के तहत आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर उद्घाटन करने पहुंची। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेना चाहिए। महिलाओं को पोषण पखवाड़ा के तहत शपथ भी दिलवाई। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता यादव ने बताया कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को क्रमश: 4100, 3100 व 2100 रुपये की राशि दी जाएगी। 100 मीटर दौड़ में मंजू ने प्रथम, माया ने द्वितीय तथा नीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर रेस में रितिका प्रथम, मंदीप द्वितीय तथा रवीना तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में मीना प्रथम, निर्मल द्वितीय तथा सुनील ने तृतीय स्थान पर रही। आलू दौड़ में मनीषा प्रथम, सरोज द्वितीय व मामो देवी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ धर्मपाल पूनिया, जिला समन्वयक जिनेश कुमार सहित विभाग की सीडीपीओ, सुपरवाइजर और आगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed