{"_id":"653a4b1ade0aa895400d33d6","slug":"daughter-of-hisar-kokila-kaushik-won-bronze-medal-in-judo-karate-in-para-asian-games-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Para Asian Games: हिसार की बेटी कोकिला कौशिक ने जूडो कराटे में जीता ब्रांज मैडल, घर बधाई देने पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Para Asian Games: हिसार की बेटी कोकिला कौशिक ने जूडो कराटे में जीता ब्रांज मैडल, घर बधाई देने पहुंचे लोग
Thu, 26 Oct 2023 04:48 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 26 Oct 2023 04:48 PM IST
सार
कोकिला गांव रुपाणा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12 वी कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं और इसी स्कूल में कोकिला के पिता राजनीतिक विज्ञान में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। कोकिला ने बताया कि उनको खेलने की प्रेरणा उनके माता-पिता व गुरुजी से मिली है।
विज्ञापन
खिलाड़ी कोकिला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चीन में आयोजित हो रहे “पैरा एशियन गेम्स” में हरियाणवी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। जूडो कराटे में ब्रांज मेडल जीतने वाली हरियाणा के हिसार जिले की आजाद नगर में रहने वाली कोकिला कौशिक पुत्री कृष्ण कुमार कौशिक ने पैरा एशियन गेम्स में ब्रांज मेडल जीतकर हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाया है। कोकिला ने जूडो कराटे में ब्रांज मेडल जितने पर शहरवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
पदक जीतकर घर वापिस आने पर शुक्रवार को कोकिला का सम्मान समारोह किया जाएगा। पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि ब्रांज मैडल जीतकर बेटी ने देश का मान बढ़ाया है। आगे हमारी बेटी से गोल्ड लाने की पूरी उम्मीद है। आस पास के क्षेत्र के लोग घर में बधाई देने पहुंच रहे है। कोकिला एक साधरण परिवार से ताल्लुक रखती है। पिता एक शिक्षक और माता समाज सेविका है।
विज्ञापन
कोकिला गांव रुपाणा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12 वी कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं और इसी स्कूल में कोकिला के पिता राजनीतिक विज्ञान में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। कोकिला ने बताया कि उनको खेलने की प्रेरणा उनके माता-पिता व गुरुजी से मिली है। कोकिला तीन भाई बहन है। कोकिला के दादा राइस मिल के कर्मचारी रहे है। मूल रूप से कोकिला कसून गांव जिला जींद की रहने वाली है।
विज्ञापन
महापौर गौतम सरदाना ने कोकिला के परिवार वालो से बात की और उनको बेटी की सफलता पर बधाई देते हुए कहा की बेटी कोकिला ने मेडल जीत कर हमारे प्रदेश व शहर का नाम रोशन किया है जिसके लिए मैं उनको बधाई देता हूं। कोकिला बचपन से ही बहुत मेहनती लड़की रही है। उन्होंने हमेशा मेहनत और लगन से पढ़ाई और खेल में अपनी रुचि दिखाई है। कोकिला कौशिक गुरुवार शाम को हिसार मे पहुँच जायेगी जहाँ शहरवासीयो द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा। शुक्रवार को सुबह आजाद नगर मे समाजसेवी, राजनितिक, व गणमान्य लोगो द्वारा नागरिक अभिनन्दन करेंगे। जिसमे महापौर गौतम सरदाना मौजूद रहेंगे।