फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Daughter brutally beaten up by mother, father made a video, filed a case

बेटी को मां ने बेरहमी से पीटा,पिता ने वीडियो बनाई, केस भी दर्ज कराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Daughter brutally beaten up by mother, father made a video, filed a case
हिसार। शहर के एक नगर में मां ने अपनी आठ साल की बेटी को साइकिल चलाने से रोका, लेकिन वह नहीं मानी तो मां ने उसकी पिटाई कर डाली। पिता ने पिटाई का वीडियो बना लिया। बाद मे घायल हालत में बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने पिता की शिकायत मां के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाल संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने भी पीड़िता और अन्य के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। 29 मार्च को दोपहर करीब 12:40 बजे वह घर पर था। इसी बीच उसकी पत्नी ने आठ साल की बेटी को पीटना शुरू कर दिया। मना करने के बाद भी पत्नी नहीं मानी। इस दौरान उसने पत्नी की बेटी को पीटने के दौरान की मोबाइल से वीडियो बना ली। बाद में किसी तरह बेटी को छुड़वाया गया और उसे अस्पताल लेकर आया। वहीं पुलिस का कहना है कि बेटी के पिता की शिकायत पर उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस सूत्रों से पता चला कि पति और पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसके कारण पत्नी अपनी बेटी को लेकर मायके रह रही थी। कुछ समय पहले ही वह वापस आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed