{"_id":"67db13a926fc470c530ee7e5","slug":"daughter-and-son-in-law-who-had-a-love-marriage-were-kidnapped-8-accused-arrested-hisar-news-c-21-hsr1005-588380-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रेम विवाह करने वाली बेटी-दामाद का किया अपहरण, 8 आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रेम विवाह करने वाली बेटी-दामाद का किया अपहरण, 8 आरोपी काबू
विज्ञापन
हिसार। फरीदाबाद निवासी दंपती ने प्रेम विवाह करने वाली अपनी बेटी व दामाद का अपहरण कर लिया। लड़के के परिजनों ने मामले की शिकायत 12 क्वार्टर पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि महावीर कॉलोनी निवासी सुनीता ने शिकायत में बताया कि 13 मार्च को उसकी बहन का लड़का बरवाला निवासी अनिल अपनी पत्नी फरीदाबाद निवासी आशा के साथ घर आया था। अनिल ने सितंबर 2024 में आशा के साथ प्रेम विवाह किया किया। मंगलवार रात करीब 8-9 बजे के बीच एक इनोवा व एक डिजायर गाड़ी में आशा के माता-पिता 12-13 अन्य लोग के साथ उनके घर में घुस आए। उन्होंने अनिल और उसकी मां सुंदरी की पिटाई की और सुंदरी के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र छीन लिया।
इस दौरान हमलावर अनिल व आशा का अपहरण कर ले गए। उन्होंने धमकी दी कि वह लड़का व लड़की को मार देंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़की के पिता जयसिंह समेत 13 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। बुधवार को इस मामले में लड़की के माता-पिता सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
इन्हें किए गिरफ्तार
लड़की का पिता फरीदाबाद जिले के गांव छाईसा निवासी जयसिंह, जयसिंह की पत्नी बबीता, फरीदाबाद जिले के गांव गोछी निवासी विष्णु, सरणदीप उर्फ सतीश, रमेश, आकाश, सिरसा की जेबीटी कॉलोनी निवासी आरती और पंजाब के जिला संगरूर के गांव मांडवी निवासी पूजा।