फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Damage to crops due to rain-hail in March, 3603 farmers sought compensation from insurance company

Hisar News: मार्च की बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 3603 किसानों ने बीमा कंपनी से मांगा मुआवजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Damage to crops due to rain-hail in March, 3603 farmers sought compensation from insurance company
हिसार। मार्च महीने की बेमौसमी बारिश से हुए नुकसान के बाद 3603 किसानों ने फसल बीमा योजना के लिए आवेदन किया है। इसमें सबसे अधिक 2684 किसानों ने गेहूं की फसल के नुकसान की रिपोर्ट दी है। अब बीमा कंपनी कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना करेगी। जिसमें नुकसान का आंकलन किया जाएगा। मौके की फोटोग्राफी भी की जाएगी।
विज्ञापन

इस निरीक्षण कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार ही नुकसान का प्रतिशत तय किया जाएगा। जिसके आधार पर बीमित फसल का मुआवजा मिलेगा। सरकार के निर्देश पर क्षतिपूर्ति पोर्टल को 3 अप्रैल तक के लिए खोल दिया गया है। मार्च महीने की बारिश व ओलावृष्टि से हजारों किसानों की फसलों काे नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से सबसे अधिक नुकसान अग्रोहा, हिसार प्रथम तथा हांसी प्रथम खंड के गांवों में हुआ है। सबसे कम नुकसान उकलाना खंड में दर्ज हुआ है। बीमा कंपनियों से मुआवजा लेने के 3603 किसानों ने कंपनी को आवेदन किया है, जिसमें 2684 किसानों ने गेहूं की फसल को नुकसान की रिपोर्ट दी है। 610 किसानों ने सरसों, 131 किसानों ने जौ, 61 किसानों ने चना की फसल को नुकसान होने का रिकॉर्ड बीमा कंपनी को भेजा है।
विज्ञापन

120 किसानों ने ऑफलाइन किया आवेदन
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीमा कंपनी को सभी आवेदन भेजे जा चुके हैं। 120 लोगों ने ऑफलाइन तरीके से अपने आवेदन दिए हैं। अब बीमा कंपनी इन आवेदनों में से बीमित किसानों की लिस्ट बनाएगी। जिसके बाद कृषि विभाग से एक, बीमा कंपनी से एक तथा एक अन्य कर्मी को टीम में शामिल किया जाएगा। यह टीम हर एक खेत का निरीक्षण करेगी। जिसमें फसल को कितना नुकसान हुआ इसका आंकलन किया जाएगा। मौके की फोटोग्राफी की जाएगी। इसके अलावा खेत की लोकेशन को भी शिकायत के साथ अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल तीन दिन रहेगा खुला
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि बीते दिनों भारी बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण प्रभावित हुई रबी फसलों के नुकसान से किसानों को राहत दिलाने के लिए ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल 3 अप्रैल 2023 तक खोला गया है। ई-फसल क्षतिपूर्ति पर सूचना देने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण अनिवार्य है। सरकार की ओर से मिले निर्देश के बाद पोर्टल को दोबारा खोल दिया गया है। किसान अब अपनी फसलों का पंजीकरण करवाकर क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान को दर्ज करवाएं।


विशेष गिरदावरी का काम चल रहा है। किसानों की ओर से मिल रही शिकायतों के आधार पर निरीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही फसलों की पूरी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। सर्दी के मौसम पाला गिरने से बालसमंद क्षेत्र में सरसों को नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी जा चुकी है। - चेतना चौधरी, जिला राजस्व अधिकारी, हिसार

तहसील अनुसार मिले आवेदन का आंकड़ा
आदमपुर : 273
अग्रोहा : 888
बरवाला : 337
हांसी प्रथम : 519
बास : 199
हिसार प्रथम : 570
हिसार द्वितीय : 349
नारनौंद : 328
उकलाना : 28
कुल : 3483
नोट : जिले में 120 किसानों ने ऑफलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed