फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Daljit Sisay's wife accuses BJP leader Sonali Phogat of carrying out attacks

दलजीत सिसाय की पत्नी ने भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट पर लगाया हमले कराने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Daljit Sisay's wife accuses BJP leader Sonali Phogat of carrying out attacks
हांसी (हिसार)। दिल्ली हाईवे पर सैनीपुरा के पास ओवरब्रिज के नीचे दलजीत सिसाय समेत पांच लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत सात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दलजीत सिसाय की पत्नी अनीता सिहाग ने भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट पर हमले का आरोप लगाया है। अनीता के अनुसार कुछ समय पहले ही दलजीत के मामा के प्लाट को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में सोनाली फोगाट गुट के आदमी शामिल थे। वहीं, परिवार की मांग पर दलजीत के परिवार को पांच सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

हमले के बाद शुक्रवार को दलजीत सिहाग सिसाय के परिवार के लोग हांसी की एसपी नितिका गहलोत से मिलने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में दलजीत की पत्नी अनीता ने बताया कि कुछ समय पहले दलजीत के मामा के प्लाट को लेकर बरवाला में विवाद हुआ था। उस समय विवाद में सोनाली फोगाट के ही आदमी थे। उन्होंने शक जताया कि सोनाली फोगाट ने इसी रंजिश में यह हमला कराया है। उन्होंने कहा कि हमलावर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं ऐसे में परिवार को जान का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

हांसी पुलिस ने दलजीत की शिकायत पर पांच नामजद आरोपी प्रवीण, विशाल, सुनील, ऋषभ उर्फ छोटू और कृष्ण व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है दलजीत का कृष्णा नगर निवासी ऋषभ उर्फ छोटू के साथ प्लाट को लेकर झगड़ा है। पुलिस मामले को गैंगवार से भी जोड़कर जांच कर रही है। दलजीत सिसाय ने आरोप लगाया कि गांव पंघाल के सुनील, कृष्णा कॉलोनी निवास ऋषभ उर्फ सोनी, नवदीप कालोनी के कृष्ण के कहने पर हमला कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि हांसी में गांव सैनीपुरा के पास नेशनल हाईवे पर रोघी खाप के युवा प्रधान दलजीत सिहाग सिसाय और उसके साथियों पर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसमें दलजीत सहित पांच लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। दलजीत सिहाग जाट आरक्षण मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। 42 दिन के पैरोल पर बाहर आया हुआ था। दलजीत की 7 मई को पैरोल खत्म हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed