फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   D plan of actions of the Committee on SDM breaker

डी प्लान के कार्यों पर अब एसडीएम की कमेटी का ब्रेकर

Tue, 09 Feb 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
डी प्लान के तहत कराए जाने वाले हर एक काम के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ने एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर बिल पारित करने पर ब्रेक लगा दिया है।
विज्ञापन


जिले में डी प्लान के तहत 11 करोड़ रुपये से 272 कार्य कराए जाने हैं। अब तक एक भी काम का बिल पारित नहीं किया गया है। डी प्लान का बजट लैप्स होने में महज 51 दिन बचे हैं।

डी प्लान के तहत हिसार जिले के लिए 11 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया था। सीएम मनोहरलाल खट्टर की अध्यक्षता में यह बजट सभी खंड में वितरित किया गया था।
विज्ञापन


इसमें कुल 272 कार्य कराए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। डी प्लान के बजट को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक एक भी बिल मंजूर नहीं किया गया है।

डी प्लान के तहत इन 11 करोड़ का भुगतान 31 मार्च तक ही किया जा सकता है। इसके बाद इस बजट से किसी बिल का भुगतान नहीं हो सकेगा। यह रकम लैप्स हो जाएगी।

फिजिकल वेरीफिकेशन होगी
डी प्लान के तहत कराए गए हर कार्य की फिजिकल वेरीफिकेशन की जाएगी। इसके बाद ही बिल का भुगतान किया जाएगा। जांच के लिए हर एक उपमंडल स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी होगी, जिसमें तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले वित्त वर्ष में कम कम बजट मिलने की आशंका
हिसारवासी वित्तमंत्री अपने एरिया का होने का फायदा लेना चाहते थे। इस कारण स्थानीय भाजपा नेताओं ने डी प्लान का 11 करोड़ का बजट जनवरी 2016 तक खर्च करने का प्लान तैयार किया था, जिसके बाद हिसार के लिए इस बजट की दूसरी किस्त मिलनी थी।

कुछ खास अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब तक इस हेड में काम पूरे नहीं हो सके। दूसरी किस्त मिलना तो दूर अब तक पहली ग्रांट पूरी खर्च होने में ही संशय हो गया है। बजट लैप्स होने पर अगले साल पिछले साल की तुलना में कम बजट दिया जाता है। इस कारण जिले को डी प्लान में अगले वित्त वर्ष में भी कम बजट मिलने की आशंका है।


डी प्लान को लेकर हम गंभीरता से काम करना चाहते हैं। किसी भी गलत बिल का भुगतान न हो सके इसके लिए एसडीएम अपने अपने एरिया की फिजिकल वेरीफिकेशन की रिपोर्ट देंगे। इसके बाद बिलों का भुगतान किया जाएगा।
- विजय कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed