फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CWC accused of keeping a minor with him

सीडब्ल्यूसी पर नाबालिग को अपने पास रखने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
CWC accused of keeping a minor with him
हिसार। आदमपुर थाने में 16 अप्रैल को धारा 363, 366 ए व 34 के तहत दर्ज मामले में पीड़िता के परिजनों ने सीडब्ल्यूसी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले के संबंध में पीड़िता के रिश्तेदार ने बताया कि उनके चाचा की बेटी ने जज के समक्ष लिखित में परिजनों के साथ जाने के बयान दर्ज करवाए थे, लेकिन सीडब्ल्यूसी हिसार ने उसे अन्य जिले के सीडब्ल्यूसी में भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि आरोपी पक्ष के लड़के ने नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर मंदिर में फर्जी शादी कर ली। सर्टिफिकेट में दर्शाए गए मंदिर व पुजारी के साइन भी पुलिस जांच में फर्जी मिले। इसके बाद उन्होंने आदमपुर में केस दर्ज करवाया। 7 जून को उनकी बेटी को अन्य जिले की सीडब्ल्यूसी में भेज दिया। 1 जुलाई 2021 को जेएमआईसी हिसार की अदालत में बयान दिए थे कि वह अपने माता-पिता के पास जाना चाहती है। काउंसिलिंग के दौरान ने लड़की ने माता-पिता के साथ रहने की इच्छा जताई। परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वे 6 जुलाई को लड़की को लेने सीडब्ल्यूसी हिसार गए तो चेयरपर्सन सीडब्ल्यूसी व मैंबर्स ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

मामले के बारे में मुझे कहीं ओर से पता चला है कि सीडब्ल्यूसी पर आरोप लगे हैं। वीरवार को कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच की जाएगी। - डॉ. नीना वर्मा, सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed