{"_id":"9069882dac8b9924b04f81956289bb45","slug":"cutting-of-trees-of-park-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति पार्क के पड़ों की कटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति पार्क के पड़ों की कटाई
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रीति नगर के पार्क में बिना निगम की अनुमति के पेड़ों की कटाई का काम किया जा रहा है। पार्क समिति के सदस्य इस काम को अंजाम देने में लगे हैं।
विज्ञापन
छुट्टी के दिन उन्होंने कटाई का काम शुरू किया। इसको लेकर मोहल्ले के लोगों में विरोध है। मामले की सूचना कुछ लोगों ने निगम अधिकारियों को भी दी मगर निगम अधिकारियों ने छुट्टी के दिन कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने नाम न छापने के आधार पर बताया कि पार्क समिति सदस्यों ने लकड़ी बेचने के लिए यह कटाई की है। इससे पहले भी समिति सदस्य कुछ पेड़ काटकर बेच चुके हैं।
विज्ञापन
नहीं बेची कोई भी लकड़ी, शमशानघाट में भेजेंगे
समिति के प्रधान तरुण गोयल ने कहा कि पार्क में खड़े कुछ पड़ों की टहनियां लोगों के घरों के ऊपर आई हुई थीं। टहनियों को काटा गया है। इन टहनियों की लकड़ियां शमशान भूमि में भेजेंगे। कोई भी लकड़ी बेची नहीं गई है।
विज्ञापन