फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Cut private part of a young man dancing with Mangalamukhis

Hisar News: मंगलामुखियों के साथ नाचने वाले युवक का काटा प्राइवेट पार्ट

Thu, 20 Jul 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Updated Thu, 20 Jul 2023 01:38 AM IST
सार

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन युवक ने बताया कि वह शादी में बीन की धुन पर डांस कर आजीविका कमाता है। एक साल पहले राजगढ़ रोड पर एक मंगलमुखी से मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन
Cut private part of a young man dancing with Mangalamukhis
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार शहर के मिलगेट एरिया में रहने वाले 32 साल के युवक को मंगलामुखियों ने पहले 14 जुलाई को शराब पिलाई, फिर नशे की हालत में उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। आरोप है कि पांच दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा। इसके बाद जैसे तैसे वह उनके चंगुल से भागकर घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन युवक ने बताया कि वह शादी में बीन की धुन पर डांस कर आजीविका कमाता है। एक साल पहले राजगढ़ रोड पर एक मंगलमुखी से मुलाकात हुई। उसने कहा कि हमारे साथ बधाई लेने चला कर, हम तेरी रोजी-रोटी का ख्याल रखेंगे। इसके बाद वह उनके साथ बधाई लेने जाने लगा। कुछ समय पहले परिजनों ने ऐसा करने पर एतराज किया तो वह घर रहने लगा।
विज्ञापन


युवक ने बताया कि 14 जुलाई को मंगलामुखी और उसके दो साथी आए थे। वे उसे आजाद नगर एरिया में ले गए। आरोप है कि तीनों ने पहले उसे शराब पिलाई फिर रात को मंगलामुखियों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस बारे में आजाद नगर थाना प्रभारी रमेश कुमार से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed